क्रेडिट कार्ड से किराया कैसे चुकाएं?

अपने घर का किराए का पेमेंट आमतौर पर आपके द्वारा एक महीने में किए जाने वाले सबसे बड़े खर्चों में से एक हैं। समय पर अपना किराया देना भी महत्वपूर्ण हैं, और आपको राशि का पेमेंट करने की स्वतंत्रता नहीं हो सकती हैं। तनख्वाह लोगों के लिए, किसी महीने की कोई दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक कॅश की कमी आपको मुश्किल स्थिति में डाल सकती है।

किराए का पेमेंट करने के लिए अब क्रेडिट कार्ड भी काम आ सकता है। HDFC बैंक ने आपको रेंट पेकी सुविधा देने के लिए रेडजिराफ के साथ करार किया है। ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके मासिक आधार पर किराए का पेमेंट करने के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

रेंटपे के बारे में

रेंटपे एचडीएफसी बैंक के साथ संबद्धता में रेडजिराफ द्वारा प्रदान की गई सुविधा हैं, जो क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके आपके किराए का पेमेंट करती हैं। रेडजिराफ यूके में  स्थित एक फिनटेक स्टार्ट-अप हैं, जो आपको यह सेवा प्रदान करता हैं।

मैं क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर किराया  कैसे पेमेंट करूं?

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को रेडजिराफ वेबसाइट पर रेंटपे के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता हैं। आपको अपने मकान मालिक के साथ-साथ अपना विवरण भरना पड़ेगा। उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको एक रेडजिराफ (आरजी-आईडी) जारी किया जाता हैं। आपको एचडीएफसी बैंक के साथ इस आरजी-आईडी को रजिस्टर करना होगा। एक बार  रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद, मासिक किराया का पेमेंट प्रत्येक महीने आपके मकान मालिक के बैंक अकाउंट में  पूर्व निर्धारित तिथि पर जमा होना शुरू हो जाएगा। इसके लिए एक नाममात्र का शुल्क लिया जाता हैं।

क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किराए का पेमेंट करने के क्या लाभ हैं?

इसका लाभ यह है कि आपका किराया अपने आप काट लिया जाता है, जिससे आपके लिए पेमेंट करना भूलने की कोई जगह नहीं बचती है। इसके अतिरिक्त, आपको 45-60 दिनों का क्रेडिट मिलता है क्योंकि किराया सेविंग्स बैंक अकाउंट में रहता है। आप इस राशि पर रिटर्न कमा सकते हैं। आप प्रत्येक लेनदेन पर रिवॉर्ड प्वॉइंट भी अर्जित कर सकते हैं। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को आपके कार्ड पर बकाया राशि का पेमेंट करने के लिए भुनाया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने से आपको एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने में भी मदद मिलती हैं।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें!

सोंच रहें है कि अन्य उद्देश्यों के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग कैसे करें? अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें!

* नियम और शर्तें लागू। क्रेडिट कार्ड की मंजूरी एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के विवेकाधिकार पर हैं। इस लेख में दी गई जानकारी प्रकृति में सामान्य है और केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। यह आपकी अपनी परिस्थितियों में विशिष्ट सलाह का विकल्प नहीं हैं।*