You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग लोन > प्रतिभूति के सामने ऋण                       English Version                       Marathi Version

Loans Against Securities
विशेषताएं और लाभ
पात्रता एवं दस्तावेजीकरण
शुल्क एवं प्रभार
अक्सर पूछे जाने वाल प्रश्न
Loans Against Securities
अक्सर पूछे जाने वाल प्रश्न
यदि आपका कोई प्रश्न है जिसका उत्तर यहां नहीं दिया गया है कृपया हमें फोन करें अथवा लिखें


मेरे पास केवल एक कंपनी के शेयर है। क्या मुझे एक स्क्रिप पर भी लिमिट मिल सकती है?
क्या मेरी ओवरड्राफ्ट लिमिट निश्चित है?
आप मेरे पोर्टफोलियो का कितनी बार पुनःमूल्यांकन करेंगे?
किसके नाम से शेयर रखे जाएंगे?
मुझे ओवरड्राफ्ट राशि कैसे मिलेगी?
मेरे ओवरड्राफ्ट एकाउंट लेने से अन्य क्या लाभ हैं?
मुझे कितना भुगतान करना पड़ेगा?
मैं प्रतिमाह अपने खाते में संग्रहित ब्याज कैसे अदा करूंगा?



मेरे पास केवल एक कंपनी के शेयर है। क्या मुझे एक स्क्रिप पर भी लिमिट मिल सकती है?
हां। आप हमारी "सिंगल स्क्रिप स्कीम" (इस सिंगल स्क्रिप पर लेने की क्षमता की रेंज 25% से 50% तक होगी) के अंतर्गत स्वीकृत किसी सिंगल स्क्रीप को गिरवी रखकर लिमिट ले सकते हैं।
Top



क्या मेरी ओवरड्राफ्ट लिमिट निश्चित है?
आपका पोर्टफोलियो समयानुसार मूल्यांकित किया जाता है, और आपके द्वारा गिरवी रखे गए शेयर, बाजार मूल्य के अनुसार ओवरड्राफ्ट लिमिट परिवर्तित होती है। आप ज्यादा शेयर गिरवी रखकर किसी भी समय अपनी ओवरड्राफ्ट लिमिट बढ़ा सकते हैं अथवा शेयर निकालकर कम कर सकते हैं।

Top



आप मेरे पोर्टफोलियो का कितनी बार पुनःमूल्यांकन करते हैं?
हम साप्ताहिक आधार पर आपके पोर्टफोलियो का पुनःमूल्यांकन करते हैं। इसके अतिरिक्त, बाजार मूल्य में भारी गिरावट आने पर, हम अंतरिम पुनःमूल्यांकन करते हैं।

Top



किसके नाम से शेयर रखे जाएंगे?
आपके शेयर अपने नाम रहते हुए भी आप अपने पोर्टफोलियो का लाभ उठा सकते हैं। इसका अर्थ है कि आप अपने शेयरधारक के सभी लाभ जैसे अधिकार, लाभांश और बोनस का आनंद बरकरार रख सकते हैं।

Top



मुझे ओवरड्राफ्ट राशि कैसे मिलेगी?
हम आपके नाम से चालू खाता खोलेंगे जिसमें हम ओवरड्राफ्ट सीमा देंगे। आपकी ओवरड्राफ्ट सीमा आपके द्वारा गिरवी रखी प्रतिभूति की मात्रा एवं कीमत पर आधारित होगी।

Top



मेरे ओवरड्राफ्ट एकाउंट लेने से अन्य क्या लाभ हैं?
आपका ओवरड्राफ्ट खाता, एचडीएफसी बैंक के चालू खाता से संबंधित सभी लाभ जैसे फोनबैंकिंग, नेटबैंकिंग, बिल भुगतान और एटीएम सुविधाओं से भरपूर है। इससे भी ज्यादा, प्रतिभूति के सामने ऋण के उपभोक्ता होने के कारण विशेषाधिकार के रूप में, आपको इंटरनेशनल डेबिट कार्ड निःशुल्क दिया जाता है। (केवल पहले होल्डर के लिए)
Top



मुझे कितना भुगतान करना पड़ेगा ?
एचडीएफसी की ब्याज दरें निम्नतम के बीच उपलब्ध हैं। और इससे भी ज्यादा, आपको अपनी प्रयुक्त ओवरड्राफ्ट राशि और प्रयुक्त समय पर ही ब्याज अदा करना होगा। ब्याज प्रत्येक माह की समाप्ति पर आपके खाते में डेबिट किया जाता है।

Top



मैं प्रतिमाह अपने खाते में संग्रहित ब्याज कैसे दूंगा?
आरबीआई दिशानिर्देश देखें डीबीओडी.सं.बीपी.बीसी.10/21.04.048/2004, के संदर्भ में, कृपया ध्यान दें कि आपके ओवरड्राफ्ट खाते में जोड़ा गया ब्याज मासिक इंटरवेल अथवा आपके ओवरड्राफ्ट खाते में क्रेडिट के तरीके से समय-समय पर लागू कुछ इंटरवेल में ठीक किया जाता है ।

Top


कृपया ध्यान दें कि ऋण, केवल व्यक्तिगत कार्यों हेतु ही स्वीकृत किये जाते हैं. ऋण की राशि का उपयोग संदिग्ध गतिविधियों या पूंजी बाजार से संबद्ध कार्यों या असामाजिक कार्यों के लिये नहीं किया जा सकता है. ऋण संबंधी निर्णय एचडीएफसी बैंक के विवेकाधीन है |
  अभी आवेदन करें
    आप सिर्फ आवेदन प्रपत्र भरें, हमारा प्रतिनिधि शीघ्र ही आपसे संपर्क करेगा.

    आवेदन करने के अन्य माध्यम

यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
हमसे बात करें
शाखा में पधारें
      Privacy | Security | Website Usage Terms © 2005 HDFC Bank Ltd. All rights reserved.