You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग > लोन > प्रतिभूति के सामने ऋण                                                             English Version

Loans Against Securities
विशेषताएं और लाभ
पात्रता एवं दस्तावेजीकरण
शुल्क एवं प्रभार
अक्सर पूछे जाने वाल प्रश्न
Loans Against Securities
अक्सर पूछे जाने वाल प्रश्न
यदि आपका कोई प्रश्न है जिसका उत्तर यहां नहीं दिया गया है कृपया हमें फोन करें अथवा लिखें


मुझे कितना ओवरड्राफ्ट मिल सकता है?
मेरे पास केवल एकमात्र स्क्रिप है। क्या मुझे एक स्क्रिप पर भी लिमिट मिल सकती है?
क्या मेरी ओवरड्राफ्ट लिमिट निश्चित है?
आप मेरे पोर्टफोलियो का कितनी बार पुनःमूल्यांकन करेंगे?
क्या बैंक मुझे मेरी नवीनतम लिमिट के बारे में ई-मेल द्वारा सूचित कर सकता है?
मेरा एचडीएफसी बैंक में डीमैट खाता नहीं है। फिर भी क्या मैं आपकी सुविधा का लाभ उठा सकता हूं?
मैं किसके शेयर गिरवी रख सकता हूं?
किसके नाम से शेयर रखे जाएंगे?
क्या मैं एलआईसी पॉलिसी पर ओवरड्राफ्ट ले सकता हूं?
क्या मैं भारत सरकार के रिलीफ बॉन्ड पर भी ओवरड्राफ्ट सुविधा ले सकता हूं?
मुझे ओवरड्राफ्ट राशि कैसे मिलेगी?
मेरे ओवरड्राफ्ट एकाउंट लेने से अन्य लाभ क्या हैं?
मुझे कितना भुगतान करना पड़ेगा?
मैं प्रतिमाह अपने खाते में संग्रहित ब्याज कैसे अदा करूंगा?




मुझे कितना ओवरड्राफ्ट मिल सकता है?
आप अपने डीमैट शेयर की बाजार लागत का 40% तक ओवरड्राफ्ट राशि रेंज रू.50,000/- से रू.20,000,000/- तक ले सकते हो।.
स्वीकृत स्क्रिप देखें।

आप चयनित म्युचूअल फंड यूनिट को गिरवी रखकर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
स्वीकृत म्युचूअल फंड स्कीम देखें।

* खाता समयावधि के दौरान किसी भी समय कुल पोर्टफोलियो मान से सिंगल स्क्रिप का संग्रहण 65% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। बैंक की लागू आंतरिक पॉलिसी के अनुसार ही ऋण स्वीकृत किया जाता है।
Top



मेरे पास केवल एक सिंगल स्क्रिप है। क्या मुझे एक स्क्रिप पर भी लिमिट मिल सकती है?
हां। आप हमारी "सिंगल स्क्रिप स्कीम" (इस सिंगल स्क्रिप पर लेने की क्षमता की रेंज 35% से 40% तक होगी) के अंतर्गत स्वीकृत किसी सिंगल स्क्रीप को गिरवी रखकर लिमिट ले सकते हैं।
Top



क्या मेरी ओवरड्राफ्ट लिमिट निश्चित है?
आपका पोर्टफोलियो समयानुसार मूल्यांकित किया जाता है, और आपके द्वारा गिरवी रखे गए शेयर, बाजार मूल्य के अनुसार ओवरड्राफ्ट लिमिट परिवर्तित होती है। आप ज्यादा शेयर गिरवी रखकर किसी भी समय अपनी ओवरड्राफ्ट लिमिट बढ़ा सकते हैं अथवा शेयर निकालकर कम कर सकते हैं।

Top



आप मेरे पोर्टफोलियो का कितनी बार पुनःमूल्यांकन करते हैं?
हम साप्ताहिक आधार पर आपके पोर्टफोलियो का पुनःमूल्यांकन करते हैं। इसके अतिरिक्त, बाजार मूल्य में भारी गिरावट आने पर, हम अंतरिम पुनःमूल्यांकन करते हैं।

Top



क्या बैंक मुझे मेरी नवीनतम लिमिट के बारे में ई-मेल द्वारा सूचित कर सकता है?
बैंक के पास इंस्टा अलर्ट सुविधा है जब शेयरों के रोकने/निकालने या मूल्य के पुनःमूल्यांकन के कारण नवीनतम लिमिट बदलती है तो हम आपके मोबाइल या ई-मेल पर नवीनतम लिमिट के बारे में सूचित करते हैं। यह अपनी तरह की पहली सुविधा है और आपके ओवरड्राफ्ट एकाउंट को उचित तरीके से प्रबंध में मददगार साबित होती है। यह सुविधा केवल उन उपभोक्ताओं के लिए है जो इंस्टा अलर्ट सुविधा में पंजीकरण करवा चुके हैं।

Top



मेरा एचडीएफसी बैंक में डीमैट खाता नहीं है। फिर भी क्या मैं आपकी सुविधा का लाभ उठा सकता हूं?
जी हां। आप एनएसडीएल या सीडीएसएल में भागीदार किसी भी डिपोजिटरी के शेयर गिरवी रख सकते हैं।

Top



मैं किसके शेयर गिरवी रख सकता हूं?
आप स्वयं के, या अपने सगे-संबंधी (अभिभावक, जीवनसाथी, बच्चे, केवल सगे भाई-बहन) जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो, के शेयर गिरवी रख सकते हैं। यदि आप अपने अलावा किसी दूसरे के शेयर गिरवी रखते है, ओवरड्राफ्ट अनुबंध के लिए उस शेयरधारी का हस्ताक्षर होगा।

Top



किसके नाम से शेयर रखे जाएंगे?
आपके शेयर अपने नाम रहते हुए भी आप अपने पोर्टफोलियो का लाभ उठा सकते हैं। इसका अर्थ है कि आप अपने शेयरधारक के सभी लाभ जैसे अधिकार, लाभांश और बोनस का आनंद बरकरार रख सकते हैं।

Top



 क्या मैं एलआईसी पॉलिसी पर ओवरड्राफ्ट ले सकता हूं?
जी हां। यह बैंक चुनिंदा एलआईसी पॉलिसियों पर ओवरड्राफ्ट प्रदान करता है। आपको अपनी एलआईसी पॉलिसी की सरेंडर लागत का 80% तक ऋण मिल सकता है। न्यूनतम राशि रू.50,000/- और अधिकतम ऋण राशि रू.10 लाख है।

Top



क्या मैं भारत सरकार के रिलीफ बॉन्ड्स पर भी ओवरड्राफ्ट सुविधा ले सकता हूं?
जी हां, बैंक भारत सरकार के रिलीफ बॉन्ड्स (8% / 8.5% / 9.5% / 10%) पर ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान करता है।

कृपया प्रतिभूति निकालने की सामर्थ्य जानने के लिए निकटतम ब्रांच पर संपर्क करें
Top



मुझे ओवरड्राफ्ट राशि कैसे मिलेगी?
हम आपके नाम से चालू खाता खोलेंगे जिसमें हम ओवरड्राफ्ट सीमा देंगे। आपकी ओवरड्राफ्ट सीमा आपके द्वारा गिरवी रखी प्रतिभूति की मात्रा एवं कीमत पर आधारित होगी।

Top



अपने ओवरड्राफ्ट खाते से मैं और क्या लाभ पा सकता हूं?
आपका ओवरड्राफ्ट खाता, एचडीएफसी बैंक के चालू खाता से संबंधित सभी लाभ जैसे फोनबैंकिंग, नेटबैंकिंग, बिल भुगतान और एटीएम सुविधाओं से भरपूर है। इससे भी ज्यादा, प्रतिभूति के सामने ऋण के उपभोक्ता होने के कारण विशेषाधिकार के रूप में, आपको इंटरनेशनल डेबिट कार्ड निःशुल्क दिया जाता है। (केवल पहले होल्डर के लिए)
Top



मुझे कितना भुगतान करना है?
एचडीएफसी की ब्याज दरें निम्नतम के बीच उपलब्ध हैं। और इससे भी ज्यादा, आपको अपनी प्रयुक्त ओवरड्राफ्ट राशि और प्रयुक्त समय पर ही ब्याज अदा करना होगा। ब्याज प्रत्येक माह की समाप्ति पर आपके खाते में डेबिट किया जाता है।

Top



मैं प्रतिमाह अपने खाते में संग्रहित ब्याज कैसे दूंगा?
आरबीआई दिशानिर्देश देखें डीबीओडी.सं.बीपी.बीसी.10/21.04.048/2004, के संदर्भ में, कृपया ध्यान दें कि आपके ओवरड्राफ्ट खाते में जोड़ा गया ब्याज मासिक इंटरवेल अथवा आपके ओवरड्राफ्ट खाते में क्रेडिट के तरीके से समय-समय पर लागू कुछ इंटरवेल में ठीक किया जाता है ।

Top


*कृपया ध्यान दें कि कर्ज केवल निजी प्रयोजनों के लिए दिया जाता है. सारा ऋण एचडीएफसी बैंक के एकल विवेकाधीन है |
  अभी आवेदन करें
    आवेदन करने के अन्य माध्यम

यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
हमसे बात करें
शाखा में पधारें