You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग > लोन > प्रतिभूति के सामने ऋण                                                             English Version

Loans Against Securities
विशेषताएं और लाभ
पात्रता एवं दस्तावेजीकरण
शुल्क एवं प्रभार
अक्सर पूछे जाने वाल प्रश्न
Loans Against Securities

बिना प्रतिभूति बेचे, अपने निवेश से नकद प्राप्त करें।

प्रतिभूति पर एचडीएफसी बैंक ऋण के साथ, आप अपनी प्रतिभूति जैसे इक्विटी शेयर, म्युचूअल फंड यूनिट (इक्विटी, डेब्ट, एफएमपी), नाबार्ड भविष्य  निर्माण  बॉन्ड्स, गोल्ड ETF,  भारतीय जीवन बीमा निगम एवं निजी बीमा कंपनियो द्वारा जारी चुनिंदा पॉलिसियां,राष्ट्रीय बचत  पत्र  ( एनएससी ) , किसान विकास  पत्र ( केवीपी), यूटीआई बॉन्ड ( एआरएस एवं यूएस64 बॉन्ड्स) , गोल्ड डिपोजिट प्रमाणपत्र पर मालिकाना हक रखते हुए भी आप ओवरड्रॉफ्ट ले सकते हैं। और इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि आप अपने सभी शेयर होल्डर लाभ जैसे अधिकार, लाभांश और बोनस का आनंद उठा सकते हैं।

शेयर, म्युचूअल फंड (इक्विटी, डेब्ट, एफएमपी),  यूएस64 बॉन्ड्स, जीवन बीमा  पॉलिसियां, राष्ट्रीय बचत  पत्र ( एनएससी ) , किसान विकास  पत्र (  केवीपी ) के सामने अनिवासी भारतीय को ऋण उपलब्ध है।

विशेषताएं और लाभ
आप अपनी प्रतिभूति पर लाभों का आनंद उठाते हुए उस पर ऋण भी ले सकते हैं।
  • कोई किश्त नहीं
  • कोई पोस्ट-डेटिड चैक नहीं
  • कोई पूर्व-अदायगी प्रभार नहीं
  • प्रयुक्त राशि पर ही ब्याज प्रभार
  • 85% तक ऋण
  • स्वीकृत प्रतिभूतियों की पूर्ण संख्या
निम्न धरोहर पर भी ओवरड्राफ्ट सुविधा ली जा सकती है:
  • इक्विटी शेयर* - डीमैट शेयर की कीमत का 40% तक।
    स्वीकृत स्क्रिप देखें।.
  • म्युचूअल फंड यूनिट* - एनएवी (शुद्ध संपत्ति मूल्य) का 40% तक म्युचूअल फंड। स्वीकृत म्युचूअल फंड स्कीम देखें।.
  • नाबार्ड भविष्य  निर्माण  बॉन्ड्स
  • गोल्ड ETF .
  • जीवन बीमा पॉलिसी- भारतीय जीवन बीमा निगम एवं निजी बीमा कंपनियो द्वारा जारी चुनिंदा पॉलिसियां, स्वीकृत पॉलिसियां देखें
  • राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी)
  • किसान विकास पत्र (केवीपी )
  • यूटीआई बॉन्ड्स ( एआरएस बॉन्ड्स एवं यूएस64 बॉन्ड्स)
* खाता समयावधि के दौरान किसी भी समय पर सिंगल स्क्रिप का योगदान कुल पोर्टफोलियो मूल्य का 65% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। बैंक की लागू आंतरिक पॉलिसी के अनुसार ही ऋण स्वीकृत किया जाता है।
सिंगल स्क्रिप उधार देना - किसी डिपोजिटरी भागीदार के साथ प्रतिभूति कीमत का 40% तक ऋण देते हैं। (कृपया स्क्रिप लेने की सीमा जानने के लिए हमसे संपर्क करें) अधिक जानने के लिए  यहां क्लिक करें।
न्यूनतम ऋण राशिः रू. 50,000/-
केवल बकाया राशि पर और केवल आपके द्वारा प्रयुक्त समय के लिए ब्याज का भुगतान करना है।
दैनिक बकाया बैलेंस पर ब्याज की गणना की जाती है और प्रत्येक माह की समाप्ति पर आपके खाते में डेबिट कर दिया जाता है।
शेयर किसी भी डिपोजिटरी (एनएसडीएल या सीडीएसएल) और देश के किसी भी डिपोजिटरी भागीदार से गिरवी रखे जा सकते हैं।
ओवरड्राफ्ट सुविधा पाने के लिए, आपके नाम प्रतिभूति होना जरूरी नहीं।
ओवरड्राफ्ट राशि प्राप्त करने के लिए, ओवरड्राफ्ट अवधि के साथ आपके नाम से चालू खाता खोला जाता है। यह आपको निःशुल्क इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, निःशुल्क फोनबैंकिंग, निःशुल्क नेटबैंकिंग जैसे सभी चालू खाते के लाभ प्रदान करता है।

विशेष लाभः यदि आपका अन्य किसी बैंक से प्रतिभूति के सामने ऋण है तो हमें वरीयता ब्याज दर पर आसानी से ऋण ट्रांसफर करें।


  अभी आवेदन करें
    आवेदन करने के अन्य माध्यम

यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
पात्रता एवं दस्तावेजीकरण
हमसे बात करें
शाखा में पधारें