You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग एकाउंट और डिपॉजिट > रेग्युलर फिक्सड                                 English Version                                 Marathi Version

HDFC Regular FD
विशेषताएं और लाभ
पात्रता
ब्याज दर
कर की कटौती
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आवेदन करें
Regular FD
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यदि आपका ऐसा कोई प्रश्न है, जिसका उत्तर यहां नहीं दिया गया है तो कृपया हमें फोन करें अथवा लिखें  


टीडीएस के संबंध में मेरा उत्तरदायित्व क्या है?
टीडीएस की कटौती कब की जाती है?
यदि मेरे डिपॉजिट पोर्टफोलियो मे वृद्घि होती है तो क्या मेरे टीडीएस का दायित्व प्रभावित होगा?
टीडीएस की कटौती किस दर पर की जाती है?
मैं कब और कैसे टीडीएस में छूट के लिये आवेदन करुंगा?
बैंक टीडीएस का प्रमाण-पत्र कब जारी करेगी?
क्या ऐसे व्यक्ति के साथ संयुक्त रुप से खाता खोला जा सकता है, जो वरिष्ठ नागरिक नहीं हो?
वरिष्ठ नागरिक के लिये एफडी खाता खोलने के लिये किस दस्तावेज की आवश्यकता है?
मैं बैंक का विद्यमान ग्राहक हूं, क्या इस सुविधा का लाभ उठाने के लिये मुझे दूसरा कस्टमर आईडी लेना होगा?
क्या मुझे बाद में किये जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिये भी आयु प्रमाण-पत्र प्रदान करना होगा?




टीडीएस के लिये मेरा उत्तरदायित्व क्या है?
बैंक की एक शाखा में सभी जमा राशि पर अर्जित होने वाला ब्याज एक वित्तीय वर्ष में यदि 10,000 रुपये से अधिक होता है, तो आपके ब्याज में से स्रोत पर कर की कटौती की जायेगी और टीडीएस के प्रति आप उत्तरदायी होंगे ।

टिप्पणी:  टीडीएस के प्रावधान के अनुसार कर का निर्धाण शाखा स्तर पर किया जायेगा । नाबालिग के नाम पर रखी गई जमा राशि में भी टीडीएस की कटौती की जायेगी । नाबालिग की जमा राशि पर की जाने वाली टीडीएस की कटौती का दावा उस व्यक्ति के द्वारा किया जायेगा, जिसके आय में नाबालिग की आय जोड़ी जाती है।
Top



टीडीएस की कटौती कब की जाती है?
वित्तीय वर्ष के दौरान बैंक जब भी ब्याज का भुगतान करती है, तो टीडीएस की कटौती की जाती है । टीडीएस की कटौती ब्याज के उस राशि पर भी की जाती है, जो अजिर्त तो हो चुकी है, लेकिन उसका भुगतान वित्तीय वर्ष के अंत तक अर्थात 31 मार्च तक नहीं हुआ है ।    
Top



यदि मेरे डिपॉजिट पोर्टफोलियो मे वृद्घि होती है तो मेरे टीडीएस का दायित्व प्रभावित होगा?
हां, यदि आपके पोर्टफोलियो में होने वाले बदलाव अथवा वृद्घि की वजह से यदि आप चक्रवृद्घि ब्याज अर्जित करते हैं और ब्याज की राशि 10,000 रुपये से अधिक है, तो आपके पोर्टफोलियो पर अर्जित होने वाले ब्याज पर टीडीएस की कटौती की जायेगी ।

टिप्पणी: यदि कटौती किये गये टीडीएस की वसूली करने के लिये ब्याज की राशि पर्याप्त नहीं है तो टीडीएस की वसूली मूल धन में से की जायेगी ।
Top



टीडीएस की कटौती किस दर से की जाती है?
निम्नलिखित प्रकार के खाता धारक के खाता से निम्नलिखित दर से टीडीएस की कटौती की जा सकती है ।
टीडीएस की प्रभावी दर निम्नलिखित है ।

निवासी व्यक्ति एवं एचयूएफ टैक्स दर अधि शुल्क शिक्षा उप कर योग
10 लाख रुपये तक का भुगतान 10% ---- 3% 10.30%
10 लाख अथवा उससे अधिक का भुगतान 10% 10% 3% 11.33%
कंपनी टैक्स दर अधि शुल्क शिक्षा उप कर योग
1 करोड़ रुपये से कम 20% --- 3% 20.60%
1 करोड़ अथवा उससे अधिक का भुगतान 20% 10% 3% 22.66%
एनआरओ टैक्स दर अधि शुल्क शिक्षा उप कर योग
10 लाख से कम 30% ---- 3% 30.90%
10 लाख रुपये अथवा उससे अधिक 30% 10% 3% 33.66%
फर्म टैक्स दर अधि शुल्क शिक्षा उप कर योग
1 करोड़ से कम 10% ---- 3% 10.30%
1 करोड़ रुपये अथवा उससे अधिक 10% 10% 3% 11.33%
सोसायटी एवं स्थानीय निकाय टैक्स दर अधि शुल्क शिक्षा उप कर योग
10% ---- 3% 10.30%


Top



कब और कैसे मैं टीडीएस में छूट के लिए आवेदन करूंगा ?
यदि आपको ऐसा लगता है कि पूरे वर्ष की अवधि में आपकी ब्याज से होने वाली आय कर की सीमा में नहीं आयेगी तो ऐसी स्थिति में आपको बैंक को यह सूचना दे देनी चाहिए कि आपकी जमा राशि पर टीडीएस की कटौती न की जाए । आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आप एक फार्म जमा करके ऐसा कर सकते हैं । विभिन्न श्रेणियों के लिए फार्म की सूची नीचे दी गयी है ।
खाता की श्रेणी आवश्यक फार्म
व्यक्ति 15एच
कंपनी 15एए
कंपनियों का समूह 15एए
ट्रस्ट 15एए


टिप्पणी:
  • फार्म 15 एए आपको आयकर विभाग के कर निर्धारण अधिकारी से प्राप्त करना होगा ।
  • यदि ग्राहक 15एच / 15 एए फार्म जमा करता है तो ऐसी‌ स्थिति में ‌जिस राशि पर  कर की कटौती पहले की जा चुकी है । वह बैंक द्वारा नहीं लौटायी जायेगी । हालांकि इस राशि का प्रमाणपत्र ग्राहक को जारी किया जायेगा। जिसका इस्तेमाल वे अपनी आयकर की विवरणी दाखिल करते समय इस्तेमाल करेंगे ।
  • 15एच / 15 एए फार्म सिर्फ उसी वित्तीय वर्ष में वैध हैं जिस वित्तीय वर्ष में उन्हें जारी किया गया है ।
  • बैंक के पास जितनी जमा राशि रखी जाती है प्रत्येक जमा राशि के लिए एक नया 15एच फार्म जमा करना होता है ।
Top



बैंक टीडीएस प्रमाणपत्र कब जारी करता है ?
पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान जितनी टीडीएस की कटौती की जाती है उसके लिए फार्म 16ए के प्रारूप में वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पश्चात अप्रेल महीने में टीडीएस प्रमाणपत्र जारी किया जाता है ।
Top



क्या किसी वरिष्ठ नागरिक के साथ संयुक्त रूप से खाता खोला जा सकता है ?
हां, यदि प्रथम खाताधारक के रूप में वरिष्ठ नागरिक का नाम हो ।
Top



वरिष्ठ नागरिक के नाम से एफडी खाता खोलने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ?
खाता खोलने के लिए ग्राहक को आयु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता है । जिससे यह बात साबित हो सके कि ग्राहक वरिष्ठ नागरिक है । इस प्रावधान की शर्तों को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में कोई एक दस्तावेज जमा किया जा सकता है ।
माध्यमिक विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र (दसवीं कक्षा)
एलआईसी पॉलिसी
वोटर परिचयपत्र
पेंशन भुगतान आदेश
जन्म प्रमाणपत्र
पासपोर्ट
रक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया परिचयपत्र / सरकारी विभाग द्वारा जारी किया गया परिचयपत्र (परिचयपत्र पर कार्डधारक की तस्वीर, हस्ताक्षर एवं जन्म की तारीख दर्ज होना आवश्यक है)
पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग द्वारा जारी किया गया परिचयपत्र
इंडियन एयरलाइन्स / भारतीय रेलवे द्वारा जारी किया गया वरिष्ठ नागरिक का प्रमाणपत्र
पैन कार्ड

Top



मैं बैंक का विद्यमान ग्राहक हूं, क्या इस सुविधा का लाभ उठाने के मुझे दूसरा कस्टमर आईडी लेना होगा?
इस उत्पाद की सुविधा का लाभ उठाने के लिए दूसरे कस्टमर आईडी की आवश्यकता नहीं है । नये फिक्स्ड डिपॉजिट के आपको सिर्फ आयु का प्रमाणपत्र देना होगा यदि आयु का प्रमाणपत्र नहीं जमा किया जाता है तो ऐसी ‌स्थिति में सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होने वाली ब्याज दर ही उपलब्ध होगी ।
Top



क्या मुझे बाद में किये जाने वाले सभी फिक्स्ड डिपाजिट के लिए आयु प्रमाणपत्र जमा करना होगा ?
बाद में किये जाने वाले फिक्स्ड डिपाजिट आवेदन के साथ आयु का प्रमाणपत्र देना आवश्यक है । इस नियम का एक ही अपवाद है कि यदि ग्राहक का बैंक में पहले से वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपाजिट खाता है और वह नया फिक्स्ड डिपाजिट खोल रहा है तो उसे आयु प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है उसे फार्म पर सिर्फ फिक्स्ड डिपॉजिट का नंबर दर्ज करना होगा । ऐसी स्थिति में यह मान लिया जायेगा कि बैंक के पास पहले से आयु प्रमाणपत्र जमा है ।
Top
  अभी आवेदन करें
     आप हमारे प्रतिनिधी शीघ्र ही आपसे संपर्क करेंगे। ऑनलाईन आवेदन करें
*शर्तें लागू
यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
आवेदन करें
हमसे बात करें
शाखा में पधारें
      Privacy | Security | Website Usage Terms © 2005 HDFC Bank Ltd. All rights reserved.