यदि आप दीर्घ अवधि के निवेश में विश्वास करते हैं एवं अपनी बचत पर उच्च दर से ब्याज अर्जित करना चाहते हैं तो अब समय आ गया है कि आप अपने धन का निवेश हमारेफिक्स्ड डिपॉजिट में करें । एचडीएफसी बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.75% ब्याज अर्जित किया जा सकता है । वरिष्ठ नागरिकों के लिये यह दर 0.50% अतिरिक्त है । यदि आपको पैसों की आवश्यकता पड़ती है और आप फिक्स्ड डिपॉजिट में से धन की आंशिक निकासी करते हैं तो आपको किसी भी प्रकार का दंड अथवा शुल्क नहीं देना होगा ।
इस प्रस्ताव के अंतर्गत लचीलापन, सुरक्षा एवं उच्च लाभ एक साथ निहित हैं । ब्याज दर की जांच करें एवं आज ही एफडी में पैसे जमा करें । जो ग्राहक नेटबैंकिग की सुविधा का उपयोग करते हैं, वे नेटबैंकिंग के माध्यम से एफडी में ऑन लाइन पैसे जमा कर सकते हैं ।
विशिष्टतायें एवं लाभ
समय आधारित ब्याज दर - अवधि के जमा पर उच्च दर से ब्याज प्राप्त होता है।
फिक्स्डडिपॉजिट की अवधि में अर्जित किये गये ब्याज और मूल धन का पुनर्निवेश कर चक्रवृद्घि ब्याज अर्जित किया जा सकता है।
जब भी आपके पास अतिरिक्त राशि हो तो आप अपने फिक्स्ड डिपॉजिट में एड ऑन कर सकते हैं (एड ऑन की न्यूनतम राशि 5,000 रुपये)
अवधि से पूर्व निकासी करने पर किसी प्रकार का शुल्क अथवा दंड प्रभावी नहीं होगा।
फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि, परिपक्वता एवं भुगतान निर्देश, मूल धन की राशि इत्यादि में परिवर्तन करने का विकल्प उपलब्ध है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर उच्च ब्याज दर उपलब्ध