You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग > एकाउंट और डिपॉजिट                                                  English Version

Savings Accounts & Deposit
Savings Accounts & Deposit

वित्त विधेयक 2007 के अनुसार ऊपर वर्णित सभी शुल्क व प्रभारों पर 12% की दर से सेवा कर और सेवा कर का 3% शिक्षा उपकर 11 मई 2007 से प्रभावी है. ये स्टेटमेंट में अलग डेबिट के रुप में दिखेगा.

बैंकिंग आरामदायक होनी चाहिए. एचडीएफसी बैंक के साथ ये प्रयास लाभदायक होते हैं. ग्राहक की ज़रुरत चाहे जो हो और व्यावसायिक स्थिति चाहे जैसी हो, हमारे पास ऐसे समाधानों की रेंज है जो किसी से कम नहीं.

आप किसी कंपनी में कार्यरत हों और सरल सेविंग्स अकाउंट की आपको ज़रुरत है या अपना व्यवसाय चला रहे हैं और एक दमदार बैंकिंग साथी की ज़रुरत है, तो एचडीएफसी बैंक के पास आपके लिए न सिर्फ सही समाधान है बल्कि वह ऐसे उत्पादों का सुझाव दे सकता है जो भविष्य के लिए आपकी योजना में लाभदायक हो सकते हैं.

सेविंग्स अकाउंटः

ये अकाउंट खासकर भविष्य के लिए बचत करने और एक अवधि के दौरान धन संचय करने की भावना निर्मित करने के लिए होते हैं. आपका व्यावसाय चाहे जो भी हो, हमें पूरा विश्वास है कि आपको सही बैंकिंग समाधान मिलेगा. अपने नाम पर खाता खोलिए या परिवार के किसी सदस्य के साथ संयुक्त खाते के लिए रजिस्टर करवाइए आज ही.

नियमित बचत खाता

सेविंग प्लस अकाउंट

करेंट अकाउंट्स

अब एचडीएफसी बैंक करेंट अकाउंट के साथ मल्टी-शहरी बैंकिंग की आज़ादी का एहसास लीजिए ! आप 327 शहरों मे हमारी 772 शाखाओं में कहीं से भी अपने खाते तक मल्टी-लोकेशन पहुँच की शक्ति पा सकते हैं. इतना ही नहीं, आप अपने ऑफिस में आराम से बैठकर या घर से बाहर निकले बिना अपने अधिकांश बैंकिंग सौदे कर सकते हैं.

ये हमारा काम है कि आपको ज़रुरी सभी फायदों से युक्त करेंट अकाउंट देकर आपकी मदद करें ताकि आपकी स्पर्धा में आप सदा आगे रहें.

एचडीएफसी बैंक में, हम समझते हैं कि बिज़नेस चलाने के लिए वक्त और पैसे की ज़रुरत होती है, यह भी जानते हैं कि बिज़नेस की ज़रुरतें निरंतर बदलती हैं. हम आपको करेंट अकाउंट विकल्पों की किस्में देते हैं ताकि अपने बिज़नेस के अनुसार आप उसे चुन सके आकार या व्यापकता चाहे जैसी हो.

एचडीएफसी बैंक करेंट अकाउंट खोलिए औऱ अपने बिज़नेस के प्रचालनों का नियंत्रण कीजिए एक जगह से.

प्लसचालूखाता

व्यापारिक चालू खाता

प्रीमियम चालू खाता

नियमित चालू खाता



फिक्स्ड डिपॉजिट

हर किसी की भावी योजनाओं में दीर्घ कालिक निवेश शामिल होते हैं. लोन के लिए आवेदन करने का एक विकल्प फिक्स्ड डिपॉजिट हैं. इनकी बदौलत आप अपने ही धन से सीमित अवधि के लिए कर्ज ले सकते हैं, जिससे आपकी ज़रुरत पूरी होती हैं और आपकी बचत रहती है सुरक्षित.

रेग्युलर फिक्सड डिपॉजिट

हमे लिखें
हमसे बात करें
शाखा में पधारें