You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग एक्सेस यूअर बैंक > फोनबैंकिंग                                 English Version                                 Marathi Version

Phone Banking
विशेषताएं और लाभ
फोनबैंकिंग को कॉल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अभी आवेदन करें
Phone Banking
अब आपका फोन ही आपका बैंक है!

फोनबैकिंग सेवायें आईवीआर एवं प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुयत समन्वित सेवा है, जो लेन-देन के स्वधरूप पर निर्भर है. सभी प्रकार के लेन-देन जो आईवीआर के माध्यम से पूर्ण नहीं किये जा सकते हैं जैसे कार्ड गुम हो जाने की सूचना देना, शिकायत दर्ज करना, निवेदन एवं प्रश्नो के लिये फोनबैंकर समर्थित सेवायें शामिल हैं।
फोनबैंकिंग से निम्न सेवाओं का लाभ उठाएं:
 अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं - अपने बचत या चालू खातों और अपनी सावधि जमा की अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने खाते की पिछली ५ ट्रांजैक्शनों का विवरण या आप अपनी पिछली १५ ट्रांजैक्शनों तक कि मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
चैक स्थिति की जानकारी लें - भारत में कहीं से भी फोनबैंकिंग के प्रयोग से जारी अथवा जमा किए गए चैक की स्थिति जान सकते हैं।
चैक बुक/अकाउंट स्टेटमेंट का अनुरोध - अपने घर/ऑफिस में चैकबुक या अकाउंट स्टेटमेंट मंगवाने के लिए सिर्फ फोनबैंकिंग को कॉल करें।
भुगतान रोकना - एक चैक अथवा चैकों की सीरिज का 'चैक भुगतान' रोकने के लिए, फोनबैंकिंग को कॉल करें। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।
ऋण संबंधी जानकारी - बकाया ऋण राशि के विवरण, अपने ऋण खाते के बारे में पूछताछ, ब्याज प्रमाण पत्र और पुनःभुगतान अनुसूची के अनुरोध आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बस अपने शहर में फोनबैंकिंग को कॉल करें, अपनी पसंद की भाषा और 4 डायल चयन कर हमारे फोनबैंकर से बात करें।
डीमैट संबंधित प्रश्न - खाता धारिता से संबधिखत विवरण प्राप्तं करें, लेन-देन का विवरण, शेअर की आईएसआईएन संख्या , ग्राहकों के विवरण की मुख्यन सूची, खाता एवं अन्ये से संबंधित प्रभार। अपने शहर में फोनबैंकिंग को कॉल करें, अपनी पसंद की भाषा और 5  डायल चयन कर हमारे फोनबैंकर से बात करें।
सावधि जमा खाता खोलिये*# - अपने बचत खाते से सीधे फंड के अधिकृत ट्रांसफर द्वारा फोन पर ही आसानी से सावधि जमा खाता खोलने के लिए फोनबैंकर से बात करें।
खातों के बीच फंड ट्रांसफर करें*# - आप अपने एक खाते से दूसरे खाते में धन ट्रांसफर भी कर सकते हैं। दोनों खाते आपकी उपभोक्ता आईडी से जुड़ें होने जरूरी हैं। आप एक दिन में रू.1 लाख तक की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
अपने बिलों का भुगतान करें - अब आप फोनबैंकिंग द्वारा बिलपे का प्रयोग कर अपने सेलुलर फोन, टेलिफोन, बिजली के बिलों का भुगतान कर सकते हैं। बिलपे के बारे में अधिक जानें
एटीएम/डेबिट कार्ड पिन/ नेट बैंकिंग आइपिन इत्यादि के पुनर्निधारण के लिये निवेदन - एटीएम/डेबिट कार्ड पिन/ नेट बैंकिंग आइपिन को पुनर्निधारित करने के लिये फोनबैंकिंग में कॉल करें।
अपने एटीएम/डेबिट/प्रीपेड कार्ड गुम होने की रिपोर्ट करें - आपके खोए हुए एटीएम/डेबिट/प्रीपेड कार्ड  को निष्क्रिय कराने के लिए किसी भी फोनबैंकिंग नंबर पर कॉल करें।
हमारे अन्य सभी सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें - हमारे फोनबैंकर से बात कर एचडीएफसी बैंक की सुविधाओं और सेवाओं का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
मौजूदा ब्याज/विनिमय दरों के बारे में पूछताछ - हमारे फोनबैंकर से बात कर जमा और विदेशी विनिमय दरों पर मौजूदा ब्याज दरों की जानकारी लें।
डिमांड ड्राफ्ट/मैनेजर्स चैक#$ का अनुरोध - फोनबैंकिंग को कॉल करें और अपने घर/ऑफिस में डिमांड ड्राफ्ट/ मैनेजर्स चैक मंगवाएं।
फोनबैंकिंग नंबर देखें।


*केवल मुंबई, दिल्ली,ंजाब, जम्मु काश्मिर/ हिमाचल प्रदेश , तमिलनाडू, पांडिचेरी, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, असम और उड़ीसा / मेघालय, गोवा, आन्ध्र  प्रदेश  में उपलब्ध।
#यह सुविधा केवल फोनबैंकिंग समय के दौरान ही उपलब्ध है (अर्थात जब फोनबैंकर्स मौजूद हों)।
** यह डिलीवरी सुविधा केवल मुंबई, दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई, बैंगलोर और अहमदाबाद में उपलब्ध है।


अभी पंजीकरण करें।
    फोनबैंकिंग पंजीकरण  के लिए ।


*शर्तें लागू
यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हमसे बात करें
शाखा में पधारें
      Privacy | Security | Website Usage Terms © 2005 HDFC Bank Ltd. All rights reserved.