|
 |
 |
 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न |
|
 |
 |
यदि आपके प्रश्नों का उत्तर यहां नहीं दिया गया है, कृपया हमें कॉल करें या लिखें।
|
|
|
मोबाइल बैंकिंग क्या है?
मोबाइल बैंकिग एक ऐसी सेवा है जो आपके मोबाइल फोन पर, बिना कॉल किए एसएमएस सुविधा के प्रयोग द्वारा, बैंकिंग ट्रांजैक्शन उपलब्ध कराती है।
|
 |
अपने मोबाइल से कॉल करने या फोनबैंकिंग प्रयोग करने में क्या अंतर है?
मोबाइल फोन से कॉल करने या पाठ्य संदेश भेजने के बीच अंतर निम्नलिखित है:
- आपको कोई नंबर डायल करने की आवश्यकता नहीं है, आप पाठ्य संदेश अर्थात कोडिड संदेश 5676712 पर भेज सकते हैं।
- एचडीएफसी बैंक इस सेवा के लिए किसी प्रकार का प्रभार नहीं लगाता और न ही इसमें एयरटाइम प्रभार शामिल है। हालांकि,सेल्यूलर सेवाप्रदाताओं की एसएमएस सुविधा के लिए नाममात्र का प्रभार लग सकता है।
- मोबाइल बैंकिंग में, आप अपने मोबाइल फोन पर संदेश सुनने के विपरीत साथ स्क्रीन पर अपनी वास्तविक बैंकिंग ट्रांजैक्शन देखते हैं।
|
 |
यह कैसे काम करता है?
मोबाइल बैंकिंग, मोबाइल फोन पर उपलब्ध ''पाठ्य संदेश सुविधा" जिसे एसएमएस भी कहा जाता है के आधार पर काम करता है। अपने मोबाइल से कॉल करने के अलावा, यह संक्षिप्त संदेश प्रेषण सुविधा भी उपलब्ध कराती है।
सिर्फ इसमें अपने मोबाइल फोन पर संक्षिप्त पाठ्य संदेश टाइप करके 5676712 पर भेजना है। आपको पलभर में संपूर्ण विषय का प्रत्युत्तर एसएमएस के रूप में मिल जाएगा।
यह संदेश आपके मोबाइल से लेकर सेल्युलर सेवा प्रदाताओं के एसएमएस सेंटर तक और वहां से बैंक सिस्टम तक यात्रा करता है। संपूर्ण विषय सूचना का प्रत्युतर एसएमएस सेंटर से पलभर में वापिस आपके मोबाइल पर भेज दिया जाता है।
|
 |
पात्रता मापदंड क्या है?
एचडीएफसी बैंक ने इस सेवा को विभिन्न शहरों के सेल्यूलर सेवा प्रदाताओं से मिलकर उतारा है।
- आपको (एसएमएस सुविधा से) बैंक की प्रतिबंधित सेल्यूलर सेवा प्रदाता का उपभोक्ता बनना है।
- आप एचडीएफसी बैंक में बचत/चालू/सावधि जमा खाता खोलकर इस सुविधा का प्रयोग कर सकते है।
|
 |
मुझे यह सेवा कैसे मिल सकती है?
a. यदि आप बैंक में खाता खोलने जा रहे हैं तो खाता खोलने के दस्तावेज से मोबाइलबैंकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
b. यदि आप पहले से ही इस बैंक के खाताधारक हैं तो आप संयुक्त प्रत्यक्ष बैंकिंग चैनल फार्म से मोबाइल बैंकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप फार्म डाउनलोड कर सकते हैं और विक्रय प्रतिनिधि से मंगा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से इस फार्म को भरके अपनी निकटतम शाखा में सौंप सकते हैं।
c. यदि आपका पहले से ही बैंक में खाता है और यदि आपने नेटबैंकिंग सेवाओं के लिए पंजीकरण करवाया है तो आप नेटबैंकिंग के अंतर्गत उपलब्ध ‘मोबाइलबैंकिंग रजिस्ट्रेशन’ विकल्प का उपयोग करके पंजीकरण करवा सकते हैं
|
 |
क्या इसकी कोई कीमत लगेगी?
नहीं, यह सेवा एचडीएफसी बैंक की ओर से आपके लिए निःशुल्क है। यदि अपने मोबाइल से पाठ्य संदेश सेवा का प्रयोग रहे है, कॉल करने के लिए भी किसी तरह का एयरटाइम प्रभार नहीं लगता। हालांकि, सेल्युलर सेवा प्रदाता की एसएमएस सुविधा का नाममात्र ''वैल्यू एडेड सर्विस" (वीएएस) प्रभार लग सकता है।
|
 |
 |
मैं मोबाइल बैंकिंग सेवा प्रयोगकर अपने मोबाइल फोन से किस तरह के ट्रांजैक्शन कर सकता हूं?
वर्तमान में निम्न ट्रांजैक्शन उपलब्ध हैं -
- अपने कस्टमर आईडेंटिफिकेशन नंबर से जुड़े हुये सभी खातों (अधिकतम पांच खाता) के शेष के विषय में पूछताछ की जा सकती है।
- अन्य ट्रांजैक्शनों की सूचना आपके प्राथमिक खाते पर दी जाती है।
- मोबाईल बैंकिंग के प्राथमिक खाता में अंतिम 3 लेन देन की जांच की जा सकती है।
- चैक पर भुगतान रोक रखना
- चैक बुक का अनुरोध करना
- खाते विवरण का अनुरोध करना
- चैक स्टेटस पूछताछ
- बिल प्रीज़ेन्टमेन्ट
- बिल भुगतान
- सावधि जमा पूछताछ
- हेल्प मीनू, आपको विभिन्न ट्रांजैक्शनों के लिए ट्रांजैक्शन कोड देता है।
- आईपिन पंजीकरण निवेदन
|
 |
क्या मैं क्रमानुसार अनेक चैक रोक सकता हूं?
वर्तमान में, आप एक बार में एक ही चैक रोक सकते हैं।
|
 |
क्या मुझे पिछली समयावधि का कोई स्टेटमेंट मिल सकता है?
नहीं, आपको सिर्फ वर्तमान समयावधि का स्टेटमेंट मिल सकता है। वर्तमान समयावधि, आपको भेजे गए अंतिम स्टेटमेंट की तिथि से लेकर आज की तिथि तक है।
|
 |
चैक पर रोक भुगतान का कोई प्रभार है?
चैक पर रोक भुगतान के लिए कोई प्रभार नहीं है।
|
 |
सावधि जमा खाता विवरण दिखाने का क्या क्रम है?
विवरण को सबसे पुरानी सावधि जमा से शुरु होकर अगले अधिकतम 5 सावधि जमा खाता तक का विवरण क्रमवार सुचीबद्ध किया जाता है।
|
 |
कौन सा खाता बिलपे के लिए डेबिट हो जाता है?
यह 13 अंकीय खाता संख्या है जो आपको बिलपे पंजीकरण के समय लिखनी होती है।
|
 |
बिलपे संदेश में कंपनी आईडी क्या है?
कंपनी द्वारा पूर्व निर्धारित 4 वर्णसंख्या अंक, कंपनी आईडी में शामिल होते हैं जो आपको बिल पहचान करने में मदद करते हैं।
|
 |
 |
क्या कोई पिन संख्या है?
यहां कोई पिन संख्या नहीं है। हालांकि, अपने मोबाइल फोन से केवल स्वयं के खाते की सूचना एक्सेस कर सकते हैं।
|
 |
क्या ई-मेल पता जरूरी है?
ई-मेल पता दे सकते है लेकिन जरूरी नहीं है।
|
 |
यदि मैं खाताशेष इंक्वाइरी करूंगा, इसे संदेश 1 या 2 के रूप में गिना जाएगा?
इसे दो संदेश माना जाएगा। एक संदेश आपका किया गया अनुरोध और दूसरा इसका प्रत्युत्तर।
|
 |
एक बार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर मुझे कौन सूचित करता है?
पंजीकरण की प्रक्रिया के सफलता पूर्वक पूर्ण होने के बाद बैंक के द्वारा आपको एसएमएस भेजा जायेगा। एसएमएस उसी नंबर पर भेजा जायेगा जो नंबर मोबाइल बैंकिंग के पंजीकरण के समय दिया गया है।
|
 |
यदि मेरा मोबाइल फोन खो जाए, मैं किसे सूचना करूं?
यदि आपका मोबाईल खो जाए तो इसकी सूचना शाखा में देनी होगी। जिससे यह मोबाइल बैंकिंग सुविधा तुरंत निष्क्रिय कर दी जाएगी।
|
 |
क्या मैं अपनी पंजीकरण/टेलिकॉम शहर सीमा के बाहर भी इस सेवा का लाभ उठा सकता हूं?
यदि सेल्युलर सेवा प्रदाता से आपको राष्ट्रीय रोमिंग सुविधा मिली है तो आप एसएमएस व डब्ल्यूएपी आधारित मोबाइल बैंकिंग के लिए भारत में कहीं से भी इस सेवा का लाभ ले सकते हैं. तथापि यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो आप सिर्फ एचडीएफसी बैंक के मोबाइलबैंकिंग डब्ल्यूपी पोर्टल का उपयोग करके यह सेवा पा सकते हैं
|
 |
 |
पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने में कितना समय लगता है?
हम आपके लिए इस सेवा का प्रबंध लगभग 7 कार्य दिवस में करेंगे।
|
स्पाइस पंजाब उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल बैंकिंग कैसे काम करती है?
पंजाब में मोबाइल बैंकिंग क्रमानुसार वाइस प्रोम्प्ट और पाठ्य संदेश द्वारा काम करती हैं (एयरटाइम प्रभार मोबाइलफोन सर्विस ऑपरेटर द्वारा लगाया जाएगा)। यदि आप स्पाइस पंजाब उपभोक्ता हैं तो कृपया निम्न चरण का पालन करें।
- 444 डायल करें
- यदि आप प्रथम प्रयोगकर्ता हैं तो अपना पासवर्ड सेट करना होगा। डिफाल्ट पासवर्ड 1234 होगा।
- एचडीएफसी बैंक चुनें।
- आपकी ऐच्छिक ट्रांजैक्शन का चुनाव करके बंद कर दें।
- आपको प्रत्युत्तर पाठ्य संदेश के रूप में मिलेगा
यदि आप कोई अन्य ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं तो पुनःडायल करके ऊपर वर्णित चरणों का पालन करें।
|
 |
 |
| अभी पंजीकरण करें। |
 |
मोबाइलबैंकिंग पंजीकरण के लिए ।
*शर्तें लागू
|
|
|
|
|