You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग > एक्सेस यूअर बैंक > फोनबैंकिंग                                                       English Version

Phone Banking
विशेषताएं और लाभ
फोनबैंकिंग को कॉल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अभी आवेदन करें
Phone Banking
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यदि आप के कुछ प्रश्न हैं जिनका उत्तर यहां नहीं दिया जा सका हो तो, कृपया हमें कॉल करें

उपभोक्ता आईडी नंबर और टेलिफोन आईडेंटिफिकेशन नंबर (टिन) में क्या अंतर है?
यदि मुझे वैलकम पत्र न मिला हो, तो मैं अपना उपभोक्ता आईडी नंबर कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
आईवीआर क्या है?
मैं आईवीआर प्रणाली एक्सेस क्यों नहीं कर पा रहा हूं?
क्या मैं फोनबैंकिंग द्वारा अपने बिल का भुगतान क्यों नहीं कर पा रहा हूं?
एजेंट के कार्यसमय के बाद मैं अपने एटीएम/डेबिट/फोरैक्सप्लस/गिफ्टप्लस कार्ड के गुम होने की रिपोर्ट कैसे कर सकता हूं?




उपभोक्ता आईडी नंबर और टेलिफोन आईडेंटिफिकेशन नंबर (टिन) में क्या अंतर है?
उपभोक्ता आईडी नंबर और टेलिफोन आईडेंटिफिकेशन नंबर (टिन), दो अलग अकेले नंबर हैं। उपभोक्ता आईडी एक अद्वितीय नंबर है जो खाता खोलते समय दिया जाता है। इस नंबर की सूचना आपको वैलकम पत्र में दिया जाता है ।

टेलिफोन आईडेंटिफिकेशन नंबर (टिन), चार-अंकों का नंबर होता है जिसे फोनबैंकिंग पासवर्ड भी कहा जाता है। फोनबैंकिग द्वारा खाते की जानकारी लेने के लिए आपको उपभोक्ता आईडी नंबर सहित टीन नंबर का प्रयोग करना होगा। टेलिफोन आईडेंटिफिकेशन नंबर आपको वैलकम पत्र में दी जाती है।

हम आपको सलाह देते हैं कि इन दोनों नंबरों को गोपनीय रखें।
Top



यदि मुझे वैलकम पत्र न मिला हो, तो मैं अपना उपभोक्ता आईडी नंबर कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
आप नजदीकी फोनबैंकिंग केंद्र में फोन फोन करके, फोनबैंकर से बात कर सकते हैं। हमारे फोनबैंकर अनिवार्य सत्यापन की जांच करने के बाद आपको उपभोक्ता आईडी नंबर देंगे।
Top



आईवीआर क्या है?
आईवीआर, इंटरैक्टिव वॉइस रैसपोंस सिस्टम का संक्षिप्त रूप है।
यह एक स्वचालित फोनबैंकिंग प्रणाली है जो आपको उपभोक्ता आईडी और टीन डायल करने के बाद अपनी गोपनीय खाता जानकारी एक्सेस करने की अनुमति देती है। आप अन्य ट्रांजैक्शन भी एक्सेस कर सकते हैं।
Top



मैं आईवीआर प्रणाली एक्सेस क्यों नहीं कर पा रहा हूं?
इसका संभावित कारण यह हो सकता है कि आप पल्स (एनालॉग) टेलिफोन एक्सचेंज अथवा इंस्ट्रूमेंट से कॉल कर रहे हों।
अन्य कारण और उनके समाधान नीचे दिए गए हैं:
  • आप डायल करते हैं और एंगेज टोन सुनाई पड़ती है

    यह एक्सचेंज में कोई समस्या के कारण या हंट समूह की सभी लाइनें व्यस्त होने के कारण हो सकता है। आप कुछ समय पश्चात् कृपया पुनः प्रयास करें।

  • आप डायल करते हैं और रिंगिंग टोन सुनाई पड़ती है

    यह तब ही हो सकता है जब हंट समूह की एक अथवा अधिक लाइनें बंद हैं। इसलिए, यदि 3 घंटियों के बाद, आईवीआर में आपकी लाइन ट्रांसफर नहीं होती, कृपया पुनःप्रयास करें।

  • आपकी लाइन तो मिल गई है परंतु आईवीआर वैलकम मैसेज से आगे नहीं जा रही

    जब आप पल्स मोड इंस्ट्रूमेंट से कॉल करते हैं तो ऐसा हो सकता है। इस स्थिति में डायलिंग से पहले टेलिफोन पर स्टार " * " बटन डायल करके इंस्ट्रूमेंट को टोन मोड में बदलिए।
Top



क्या मैं फोनबैंकिंग द्वारा अपने बिल का भुगतान क्यों नहीं कर पा रहा हूं
सेलुलर फोन, टेलिफोन और बिजली के बिल के भुगतान हेतु, आपको हमारी बिलपे सुविधा मेंपंजीकरण करवान अनिवार्य है।
यदि आप पहले ही पंजीकरण करवा चुके हैं और अब भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, कृपया नजदीक के फोनबैंकिंग केंद्र में फोन करें और हमारे फोनबैंकर से बात करें।
Top



एजेंट के कार्यसमय के बाद मैं अपने एटीएम/डेबिट/फोरैक्सप्लस/गिफ्टप्लस कार्ड के गुम होने की रिपोर्ट कैसे कर सकता हूं?
आपको अपने नजदीकी फोनबैंकिंग नंबर पर कॉल करने और कार्ड को निष्क्रिय करने के लिए उचित विकल्प अर्थात् 33 चुनने की जरूरत है। आपकी कॉल फोनबैंकिंग एजेंट को ट्रांसफर हो जाएगी जो तुरंत आपके कार्ड को ब्लॉक कर देगा।
एटीएम/डेबिट/फोरैक्सप्लस/गिफ्टप्लस कार्ड की हॉटलिस्टिंग दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन की जा सकती है।
Top
अभी पंजीकरण करें।
    फोनबैंकिंग पंजीकरण  के लिए ।


*शर्तें लागू
यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
अभी आवेदन करें
हमसे बात करें
शाखा में पधारें