You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग > एक्सेस यूअर बैंक > फोनबैंकिंग                                                       English Version

Phone Banking
विशेषताएं और लाभ
फोनबैंकिंग को कॉल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अभी आवेदन करें
Phone Banking
अब आपका फोन ही आपका बैंक है!

जब आप फोनबैंकिंग में डायल करते हैं, तब एक आवाज विभिन्न ट्रांजैक्शनों के लिये निर्देश  करेगी। आप फोनबैंकर से भी बात कर सकते हैं जो आपको अपेक्षित सहायता प्रदान करेगा।
फोनबैंकिंग से निम्न सेवाओं का लाभ उठाएं:
 अपने खाते का बैलेंस जान सकते हैं - अपने बचत या चालू खातों और अपनी सावधि जमा की अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने खाते की पिछली 5 ट्रांजैक्शनों का विवरण या आप अपनी पिछली 9 ट्रांजैक्शनों तक कि मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
चैक स्थिति की जानकारी लें - भारत में कहीं से भी फोनबैंकिंग के प्रयोग से जारी अथवा जमा किए गए चैक की स्थिति जान सकते हैं।
चैक बुक/अकाउंट स्टेटमेंट का अनुरोध - अपने घर/ऑफिस में चैकबुक या अकाउंट स्टेटमेंट मंगवाने के लिए सिर्फ फोनबैंकिंग को कॉल करें।
भुगतान रोकना - एक चैक अथवा चैकों की सीरिज का 'चैक भुगतान' रोकने के लिए, फोनबैंकिंग को कॉल करें। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।
ऋण संबंधी जानकारी - बकाया ऋण राशि के विवरण, अपने ऋण खाते के बारे में पूछताछ, ब्याज प्रमाण पत्र और पुनःभुगतान अनुसूची के अनुरोध आदि की  जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए अपने शहर के फोनबैंकिंग को कॉल करें और हमारे फोनबैंकर से बात करने के लिए 4 डायल करें।
सावधि जमा खाता खोलें अथवा अपने सावधि जमा/टीडीएस*#  की जानकारी प्राप्त करें - अपने बचत खाते से सीधे फंड के अधिकृत ट्रांसफर द्वारा फोन पर ही आसानी से सावधि जमा खाता खोलने के लिए फोनबैंकर से बात करें।
खातों के बीच फंड ट्रांसफर करें*# - आप अपने एक खाते से दूसरे खाते में धन ट्रांसफर भी कर सकते हैं। दोनों खाते आपकी उपभोक्ता आईडी से जुड़ें होने जरूरी हैं। आप एक दिन में रू.1 लाख तक की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।
अपने बिलों का भुगतान करें - अपने एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड बिलों और बिलपे,(व्यापक बिल भुगतान समाधान) का प्रयोग कर आप फोनबैंकिंग द्वारा अपने सेलुलर फोन, टेलिफोन, बिजली के बिलों का भुगतान कर सकते हैं। बिलपे के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
अपने एटीएम/डेबिट कार्ड/फोरेक्सप्लस कार्ड गुम होने की रिपोर्ट करें - यदि आपका एटीएम/डेबिट कार्ड/फोरेक्सप्लस कार्ड खो जाता है, अपने कार्ड को निष्क्रिय कराने के लिए किसी भी फोनबैंकिंग नंबर पर कॉल करें।
हमारे अन्य सभी सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें - हमारे फोनबैंकर से बात कर एचडीएफसी बैंक की सुविधाओं और सेवाओं का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
मौजूदा ब्याज/विनिमय दरों के बारे में पूछताछ - हमारे फोनबैंकर से बात कर जमा और विदेशी विनिमय दरों पर मौजूदा ब्याज दरों की जानकारी लें।
डिमांड ड्राफ्ट/मैनेजर्स चैक#** का अनुरोध - फोनबैंकिंग को कॉल करें और अपने घर/ऑफिस में डिमांड ड्राफ्ट/ मैनेजर्स चैक मंगवाएं।
फोनबैंकिंग नंबर देखें।


*केवल मुंबई, दिल्ली, तमिलनाडू, पांडिचेरी, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, असम और उड़ीसा में उपलब्ध।
#यह सुविधा केवल फोनबैंकिंग समय के दौरान ही उपलब्ध है (अर्थात जब फोनबैंकर्स मौजूद हों)।
** यह डिलीवरी सुविधा केवल मुंबई, दिल्ली, कलकत्ता, चेन्नई, बैंगलोर और अहमदाबाद में उपलब्ध है।

अभी पंजीकरण करें।
    फोनबैंकिंग पंजीकरण  के लिए ।


*शर्तें लागू
यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
हमसे बात करें
शाखा में पधारें