You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग > एक्सेस यूअर बैंक > नेटबैंकिंग                                                        English Version

Net banking
एक नज़र
नेटबैंकिंग डेमो
तृतीय-पार्टी ट्रांसफर
वीज़ा मनी ट्रांसफर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अभी आवेदन करें
नेटबैंकिंग सुविधा
Net banking
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यदि आपके कुछ प्रश्न हैं जिनका उत्तर यहां नहीं दिया गया, कृपया हमें फोन करें या लिखें
.

कौन नेटबैंकिंग के योग्य है?
क्या इस सेवा के लिए कोई शुल्क है?
नेटबैंकिंग का प्रयोग करने के लिए मैं क्या कर सकता हूं?
डिमांड ड्राफ्ट के लिए अनुरोध किन स्थानों से की जा सकती है?
क्या डिमांड ड्राफ्ट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए कोई शुल्क है?
मैं नया सावधि जमा कहां खोल सकता हूं?
ट्रांजैक्शन "रियल-टाइम ऑनलाइन" हैं से आपका क्या अर्थ है?
मेरी ट्रांजैक्शन मेरे खाते को कब प्रभावित करेंगी?
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी ट्रांजैक्शन पूरी हो चुकी है?
नेटबैंकिंग पर मेरे अनुरोध/ट्रांजैक्शन कितने सुरक्षित हैं?
क्या नेटबैंकिंग प्रयोग करने के लिए मुझे कुछ विशेष सुविधांए मिलेंगी?
अधिक निपुणता से नेटबैंकिंग प्रयोग करने के लिए किस प्रकार के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सलाह दी जाती है?
मैं पासवर्ड की कुछ संख्यांए नहीं पढ़ सका। मैं क्या करूं?
आईपीआईएन(पासवर्ड) को दुबारा प्राप्त करने का क्या प्रक्रिया है?
मेरे दो खाते और दो उपभोक्ता आईडी हैं। मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन सा पासवर्ड कौन सी आईडी के लिए वैध है?
मेरा नेटबैंकिंग आईपीआईएन (पासवर्ड) कार्य क्यों नहीं कर रहा?
यदि मैं अपना पासवर्ड भूल गया हूं तो मैं लॉग-इन कैसे कर सकता हूं?
मैं अपना पासवर्ड कैसे बदल सकता हूं?
मुझे "एक्सेस डिनाइड" का संदेश प्राप्त होता है। मैं क्या करूं?
मैंने अपना पासवर्ड बदल दिया है परंतु मैं अपना पुराना अथवा नया पासवर्ड प्रयोग करने में असमर्थ हूं। मुझे क्या करना चाहिए?
मैं अपना आईपीआईएन (पासवर्ड) अथवा अपंजीकृत पर कैसे रोक लगा सकता हूं?
समुचित सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मैं क्या कदम उठा सकता हूं?
कौन क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग के योग्य है?
क्या क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग सेवा के लिए कोई शुल्क है?
इस सेवा के लिए पंजीकरण कैसे करा सकता हूं ?
क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग का प्रयोग करने के लिए मैं क्या कर सकता हूं?
क्या मैं पूरी सूचना क्रेडिट कार्ड अकाउंट सार में देख सकता हूं?
क्या क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग प्रयोग करने के कुछ विशेष लाभ हैं?
मैं क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग सेवा को अपंजीकृत कैसे करा सकता हूं
यदि मेरे पास क्रेडिट कार्ड एटीएम पिन संख्या नहीं है तो मैं क्रेडिट कार्ड के लिए पंजीकरण कैसे कर सकता हूं?
समुचित सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मैं क्या कदम उठा सकता हूं?




कौन नेटबैंकिंग के योग्य है?
एचडीएफसी बैंक के बचत और चालू अकाउंटधारक नेटबैंकिंग के द्वारा अपना अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं।
Top



क्या इस सेवा के लिए कोई शुल्क है?
नहीं। अभी हम नेटबैंकिंग सभी खातों के साथ नि:शुल्क प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, सभी संबंधित खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस/जमा राशि रखना जरूरी है।
Top



नेटबैंकिंग का प्रयोग करने के लिए मैं क्या कर सकता हूं?
अभी, आप निम्न में से कोई भी कर सकते हैं:

प्रश्न -

अपना बैलेंस जांचें
अपनी स्टेटमेंट देखें
चैक स्टेटस के बारे में पता लगाएं
स्टेटमेंट के लिए पूछें
चैक बुक के लिए पूछ
अपने सावधि जमा के बारे में पूछें
अपने टीडीएस ब्यौरे के बारे में पता लगाएं
अपना डीमैट अकाउंट देखें
अपनी प्रोफाइल अपडेट कर

ट्रांजैक्शन -

चैक रोकें
अपने बिलों का भुगतान करें
डिमांड ड्राफ्ट के लिए पूछें
अपने खातों के बीच फंड ट्रांसफर करें
फंड तृतीय पार्टी को ट्रांसफर करें
नए सावधि जमा के लिए अनुरोध करें
ऑनलाइन खरीदारी करें
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड देयता का भुगतान करें
Top



डिमांड ड्राफ्ट के लिए अनुरोध किन स्थानों से किया जा सकता है?
हम डिमांड ड्राफ्ट उन सभी स्थानों से जारी कर सकते हैं जहां हमारी शाखा है अथवा इसके लिए हमारे पत्रव्यवहारी बैंक के साथ व्यवस्था है।
Top



क्या डिमांड ड्राफ्ट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए कोई शुल्क है?
हां, बैंकिंग डिमांड ड्राफ्ट ऑनलाइन के लिए शुल्क है:
  • किसी भी बुक की गई डीडी के लिए रू.30 है और उपभोक्ता के पते (पत्रव्यवहारी बैंक शुल्क जोड़कर यदि लागू हों तो) पर भेजते हैं।
  • किसी भी बुक की गई डीडी के लिए रू.30 है और तृतीय पार्टी को (पत्रव्यवहारी बैंक शुल्क जोड़कर यदि लागू हों तो) भेजते हैं।
Top



मैं नया सावधि जमा कहां खोल सकता हूं?

पूरे देश में हमारी किसी भी शाखा में आप सावधि जमा खोल सकते हैं।
Top



ट्रांजैक्शन "रियल-टाइम ऑनलाइन" हैं से आपका क्या अर्थ है?
 हमने नेटबैंकिंग सेवा को इस प्रकार से बनाया है कि यह आपके अनुरोध ले सके और उन पर तुरंत कार्य कर सके। सभी ट्रांजैक्शन जो आपके बैलेंस (डिमांड ड्राफ्ट अनुरोध को छोड़कर) को प्रभावित करती हैं, सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से की जाती है। पूरा बैलेंस जो आपको तुरंत दिखाया जाता है, हमारे किसी भी चैनल द्वारा की गई ट्रांजैक्शनों को कवर करेगा।
Top



मेरी ट्रांजैक्शन मेरे खाते को कब प्रभावित करेंगी?
तुरंत! डिमांड ड्राफ्ट अनुरोध के मामले को छोड़कर, जो अगले कार्य दिवस में बैंकिंग घंटों के दौरान किया जाएगा।
Top



मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी ट्रांजैक्शन पूरी हो चुकी है?
नेटबैंकिंग सिस्टम निम्न में से एक करता है, आपके द्वारा किए गए अनुरोध पर निर्भर करता है:
  • अनुरोध की गई सूचना को दिखाता है
  • आपके निर्देशों को स्वीकार करता है और प्रभाव के लिए एक उपयुक्त मैसेज दिखाता है अथवा आपको ट्रांजैक्शन संदर्भ संख्या जिसे आप भविष्य में संप्रेषण के लिए अपनी ट्रांजैक्शन के संबंध में प्रयोग कर सकते हैं।
  • इसने आपकी ट्रांजैक्शन क्यों पूरी नहीं की अथवा दुबारा प्रयास करने के लिए पूछने के लिए एक उपयुक्त मैसेज दिखाएगा।
Top



नेटबैंकिंग पर मेरे अनुरोध/ट्रांजैक्शन कितने सुरक्षित हैं?
आप गोपनीयता के लिए पूरी तरह से निश्चिंत हो सकते हो जब आप आप एचडीएफसी बैंक की नेटबैंकिंग सुविधा का प्रयोग कर रहे हैं। हम आपकी नेटबैंकिंग ट्रांजैक्शनों की सुरक्षा के लिए कई जांच कर चुके हैं। अपने खाते को एक्सेस करने से पूर्व, आपको आपकी अद्वितीय उपभोक्ता आईडी और आपकी पहचान की जांच करने के लिए आईपीआईएन (पासवर्ड) प्रविष्ट करने के लिए कहा जाएगा। आपकी ट्रांजैक्शनों की सुरक्षा और गोपनीयता को बढ़ाने के लिए, आपको अपना पासवर्ड किसी को नहीं देना है, यहां तक कि बैंक कर्मचारियों को भी नहीं।

जब आप हमारे साथ इंटरनेट पर बैंकिंग करते हैं, तो आप हमेशा सुरक्षित ज़ोन में होते हैं। अपनी ट्रांजैक्शनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, हम सिक्योर्ड सॉकेट लेयर (एसएसएल) नामक तकनीक का प्रयोग करते हैं जो आपके और बैंक के बीच सूचना का आदान-प्रदान करती है। यदि एक अनाधिकृत प्रयोगकर्ता कई संयोजनों के प्रयोग से आपका पासवर्ड अंदाजा लगाने का प्रयास करने के दौरान आपका अकाउंट एक्सेस करने का प्रयास करता है, तो आपका अकाउंट अपने आप ही लॉक हो जाएगा। इससे भी अधिक, जब आप नेटबैंकिंग में लॉग-इन करते हैं, आपकी लॉग-इन की अंतिम तिथि और समय दिखेगा तो आप निश्चिंत हो जाएंगे कि किसी ने आपका अकाउंट एक्सेस नहीं किया।

इन ऑनलाइन सुरक्षा फीचर में, हमारे पास वेब सर्वर को एक्सेस करने और अनाधिकृत एक्सेस को रोकने के लिए एक समर्पित टीम है।

ये फीचर आपकी बैंकिंग ट्रांजैक्शनों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए साथ मिलकर कार्य करते हैं। हालांकि, सुरक्षा की पूरी निश्चिंतता के लिए, अपनी ट्रांजैक्शनों को पूरा करने के बाद कृपया नेटबैंकिंग को लॉग-आउट करना याद रखें। अधिक जानकारी के लिए।. .
Top



क्या नेटबैंकिंग प्रयोग करने से मुझे कोई विशेष फायदे हैं?
नेटबैंकिंग प्रयोग करने के विभिन्न फायदे हैं 

  • मुफ्त चैक रोकना
  • स्टेटमेंट अनुरोध
  • मुफ्त फंड स्थानांतरण
  • बिलपे सुविधा
  • डिमांड ड्राफ्ट के लिए वरीयता दरें
Top



नेटबैंकिंग को कुशलता से प्रयोग करने के लिए किस प्रकार के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की सिफारिश की जाती है?
हार्डवेयर: आपके पास 32 एमबी रैम, 2.1 जीबी हार्ड डिस्क स्थान जिसमें से 500 एमबी रिक्त हो, के साथ पेंटियम पीसी होना चाहिए।

सॉफ्टवेयर: आपके पास एक ब्राउज़र: इंटरनेट एक्सप्लोरर संस्करण 5.5 और नेटस्केप नेविगेटर संस्करण 4.7 होना चाहिए।

Top



मैं पासवर्ड के कुछ अंक नहीं पढ़ पा रहा। मुझे क्या करना चाहिए?
आईपिन (पासवर्ड) सिस्टम द्वारा बेतरतीब रूप से सृजित एक संख्या होती है और उसे एक्सेस करने वाले अकेले व्यक्ति आप हैं। इसलिए हम आपसे पासवर्ड पुनः सृजित करने हेतु आवेदन करने के लिए अनुरोध करते हैं।
Top



आईपिन (पासवर्ड) पुनःसृजित करने के लिए क्या प्रक्रिया है?
पुनःसृजित करना अन्य आईपिन के लिए अनुरोध है। इसके लिए आप फोनबैंकिंग को कॉल कर सकते हैं यदि आपके पास टेलिफोन पहचान संख्या (टिन) है।

या

ई-एज़ बैंकिंग फॉर्म (नीचे) डाउनलोड करें, उसे भरें और उसे नज़दीकी एचडीएफसी बैंक शाखा में जमा कर दें। 
Top



मेरे पास दो अकाउंट और दो ग्राहक आईडी हैं। मुझे कैसे पता चलेगा कि कौन-सा पासवर्ड कौन-सी ग्राहक आईडी के लिए वैध है?
प्रत्यक्ष सुरक्षा कारणों के लिए, हम आपको भेजे गए पासवर्ड मेलर पर ग्राहक आईडी या अकाउंट नंबर प्रिंट नहीं करते। इसलिए अकेला समाधान, आपके पास मौजूद ग्राहक आईडी और पासवर्ड के दो संयोजनों को प्रयोग करके देखना है। दूसरा विकल्प अपने दोनों अकाउंट को एक ग्राहक आईडी से जोड़कर नया पासवर्ड लागू करना है।
Top



मेरा नेटबैंकिंग आईपिन (पासवर्ड) कार्य क्यों नहीं कर रहा?
आईपिन (पासवर्ड) के कार्य न करने के विभिन्न कारण हो सकते हैं:
  • आईपिन (पासवर्ड) केस-सेंसिटिव है और संभवतः आपको भेजे गए आईपिन लिफाफे में बताए गए अनुसार समान निम्न या उच्च केस में प्रविष्ट न किया गया हो।
  • अकाउंट 180 से अधिक दिनों से एक्सेस न किया गया हो।
Top



यदि मैं अपना पासवर्ड भूल जाऊं तो मैं लॉग-इन कैसे कर सकता हूं?
यदि आप अपना आईपिन भूल जाते हैं तो आपको एक नए आईपिन (पासवर्ड) की जरूरत होगी। नए आईपिन के लिए आप फोनबैंकिंग को कॉल कर सकते हैं यदि आपके पास टेलिफोन पहचान संख्या (टिन) है।

या

ई-एज़ बैंकिंग फॉर्म (नीचे) डाउनलोड करें, उसे भरें और उसे नज़दीकी एचडीएफसी बैंक शाखा में जमा कर दें। .
Top



मैं अपना पासवर्ड कैसे बदल सकता हूं?
अपना आईपिन (पासवर्ड) बदलने के लिए, कृपया नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें
  • नेटबैंकिंग लॉग-इन क्षेत्र पर जाएं और अपनी ग्राहक आईडी और पासवर्ड प्रविष्ट करें। पासवर्ड केस-सेसिंटिव होता है। कृपया आईपिन लिफाफे में बताए गए अनुसार समान निम्न या उच्च केस में प्रविष्ट करें।
  • लॉग-इन करने के लिए बाद, आप पासवर्ड बदलें विकल्प प्रयोगकर अपना पासवर्ड बदल सकते हैं। पासवर्ड अक्षरअंकीय और 15 करैक्टरों से कम या बराबर होना चाहिए।
Top



मुझे "एक्सेस निषेध" संदेश प्राप्त हो रहा है। मैं क्या करूं?
आपके लॉक होने के निम्न कारण हो सकते हैं:
  • आपने 180 से अधिन दिनों से नेटबैंकिंग सुविधा प्रयोग न की हो।
  • आपने पांच (5) बार गलत आईपिन (पासवर्ड) प्रविष्ट किया हो और आपकी ओर से प्रयोगकर्त्ता त्रुटि हो सकती है।
  • यदि आईपिन भुल गए हैं तो आपकी ओर से प्रामाणिक अनुरोध पर पुनः सृजन के अतिरिक्त हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है।
Top



मैंने अपना पासवर्ड बदल दिया है लेकिन मैं अपना पुराना या नया पासवर्ड प्रयोग करने में असमर्थ हूं। मुझे क्या करना होगा?
यह संभावित तौर पर इसलिए है क्योंकि: 
  • आपने नया आईपिन (पासवर्ड) सही ढंग से प्रविष्ट न किया हो या
  • पांच असफल प्रयासों के बाद, नेटबैंकिंग तक एक्सेस सुरक्षा कारणों से असमर्थ हो जाती है।

  • यदि आपको अपना आईपिन याद है, नेटबैंकिंग तक अपनी एक्सेस समर्थ करने हेतु अनुरोध जमा करने के लिए यहां क्लिक करें। 

  • यदि आप अपना आईपिन भूल गए हैं आपको पुनः सृजन के लिए अनुरोध जमा करना होगा। आप फोनबैंकिंग को कॉल कर सकते हैं यदि आपके पास टेलिफोन पहचान संख्या (टिन) है।

    या

    नेटबैंकिंग पासवर्ड पुनः सृजन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। भरा हुआ फॉर्म नज़दीकी एचडीएफसी बैंक शाखा में जमा किया जा सकता है।.
    Top



मैं अपना आईपिन (पासवर्ड) ब्लॉक या अ-पंजीकृत कैसे कर सकता हूं?
हमें आपका आईपिन ब्लॉक करने के लिए लिखित निर्देश की जरूरत है।
Top



अत्याधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैं क्या कदम उठा सकता हूं?
  • आपको अपना पीसी छोड़ते समय नेटबैंकिंग से लॉग-आउट कर देना चाहिए।
  • हमेशा अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहें, "मजबूत" 6 से 8 अंक का पासवर्ड (अक्षरअंकीय) चुनें और उन्हें नियमित रूप से बदलते रहें; स्पष्ट पासवर्ड (पारिवारिक सदस्यों, पालतु जानवरों, पसंदीदा संगीतकार आदि के नाम) से बचें और किसी भी अन्य व्यक्ति को अपने पासवर्ड न बताएं।
  • आपको किसी भी ऐसे कागज पर पासवर्ड नहीं लिखना चाहिए जो कोई भी आसानी से एक्सेस कर सकता हो।
  • अपनी मशीन पर चालू करने के लिए पासवर्ड लगाएं ताकि कोई भी अन्य व्यक्ति आपकी मशीन चालू न कर सके।
  • स्क्रीनसेवर पासवर्ड सेट करें ताकि जब आप अफने वर्कस्टेशन से दूर हों, कोई भी अन्य व्यक्ति उसे एक्सेस न कर सकें।
  • यदि आपको लगता है कि कोई आपका पासवर्ड जानता है, ऑनलाइन जाएं और उसे तुरंत बदल दें।
  • यदि आप सार्वजनिक स्थान (उदाहरण के लिए साइबर कैफे) में इंटरनेट प्रयोग कर रहे हैं, पीसी को अकेला न छोड़ें और सुनिश्चित करें कि कोई भी नहीं देख रहा कि आप क्या टाइप कर रहे हैं।
  • अपना सत्र समाप्त करने के बाद नेटबैंकिंग से लॉग-ऑफ कर दें। लॉग-आउट करने के लिए लॉग-आउट बटन प्रयोग करें ताकि सत्र बंद हो जाए और विंडो लॉग-आफ न करें। इससे आपके पीसी द्वारा आपके ऑनलाइन सत्र के पिछले पेज नहीं देखे जा सकेंगे।
  • आपको व्यक्तिगत फायरवाल पर ध्यान देना चाहिए, जो अनाधिकृत व्यक्तियों को आपका कंप्यूटर एक्सेस करने से रोकेगा और आपके पीसी पर दुर्भावपूर्ण प्रोग्रामों की भूमिका के विरूद्ध बचाता है।
Top



क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग हेतु कौन पात्र है?
एचडीएफसी बैंक के सभी ग्राहक जो
  • नेटबैंकिंग प्रयोगकर्ता और जिनके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है।
आप कार्ड नेटबैंकिंग के माध्यम से आपके कार्ड अकाउंट एक्सेसिंग के लिए नियमित स्थिति में होनी चाहिए
Top



क्या क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग सेवा का कोई प्रभार है?
नहीं। यह सेवा निःशुल्क है
Top



मैं क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग सेवा के लिए कैसे पंजीकरण कर सकता हूं?
नेटबैंकिंग के लिए आपके क्रेडिट कार्ड की पंजीकरण प्रक्रिया आसाना है।
  • यदि आप एचडीएफसी बैंक के अकाउंटधारक हैं और पहले से ही नेटबैंकिंग के लिए पंजीकरण करवा रखा है

    चरण 1 एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पेज पर "नेटबैंकिंग" विकल्प चुने और लोगिन पर क्लिक करें
    चरण 2 अगले पृष्ठ पर "जारी रखें" बटन पर क्लिक करें
    चरण 3 अब आप नेटबैंकिग लोगिंग पृष्ठ में हैं। कृपया लोगिंग के लिए अपने ग्राहक पहचान संख्या और नेटबैंकिंग पासवर्ड (आईपीआईएन) मुद्रित करें। यह आपको नेटबैंकिंग पृष्ठ पर ले आता है जो आपको अपनी समस्त खाते की संक्षिप्त जानकारी और अन्य ट्रांजैक्शन विकल्प प्रदान करता है।
    चरण 4 कृपया ''क्रेडिट कार्ड" टेब पर क्लिक करें।
    चरण 5 बाएं ओर वाले पैनल विकल्प ''रजिस्टर न्यू कार्ड" पर क्लिक करें।
    चरण 6 कृपया अपने एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड की 16 अंक, समाप्ति तिथि और क्रेडिट कार्ड पिन संख्या प्रविष्ट करें और अपने कार्ड को अपनी नेटबैंकिंग आईडी से जोड़ने के लिए ''जमा" पर क्लिक करें।

  • यदि आप एचडीएफसी बैंक के अकाउंटधारक हैं और नेटबैंकिंग के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, नेटबैंकिंग आवेदन फार्म भरने से पहले आपको नेटबैंकिंग के लिए पंजीकरण करना है
 ई-ऐज बैंकिंग फॉर्म (नीचे) डाउनलोड करें, पुरा करें और इसे निकटतम एचडीएफसी बैंक शाखा में जमा करा दें।
Top



मैं क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग प्रयोगकर क्या कर सकता हूं?
अभी, आप निम्न क्रेडिटकार्ड के विशेषताएं का प्रयोग सकते हैं।

पंजीकरण
निरस्तीकरण
अकाउंट की जानकारी देखें
अघोषित ट्रांजैक्शन देखें
क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखें एवं डाउनलोड करें
ऑटोपे पंजीकरण/निरस्तीकरण
क्रेडिट कार्ड भुगतान
संपर्क जानकारी अपडेट करें
Top



क्या मैं क्रेडिट कार्ड खाते की संक्षिप्त सभी जानकारी देख सकता हूं?
निम्म क्रेडिट कार्ड खाते की जानकारी, कुल क्रेडिट कार्ड लिमिट की स्क्रीन पर दिखाया जाता है।
  • कुल क्रेडिट लिमिट
    (यह कुल क्रेडिट, कार्ड सेटअप के समय आपको दी जाती है)
  • उपलब्ध क्रेडिट लिमिट
    (यह क्रेडिट लिमिट आज ही आपके लिए उपलब्ध है और खासतौर से कुल बकाया घोषित और अघोषित के लिए है)
  • उपलब्ध कैश लिमिट
    (यह कैश लिमिट आज ही आपके लिए उपलब्ध है)
  • कुल घोषित राशि
    (यह कुल घोषित राशि आपके नवीनतम स्टेटमेंट तिथि तक है)
  • बकाया भुगतान तिथि
    (यह बकाया भुगतान तिथि आपकी नवीनतम स्टेटमेंट के लिए है)
  • न्यूनतम बकाया राशि
    (यह न्यूनतम बकाया राशि आपकी नवीनतम स्टेटमेंट के लिए है)
  • कुल अघोषित राशि
    (यह नवीनतम स्टेटमेंट तिथि के बाद की सभी ट्रांजैक्शनों की राशि जो पहले से ही आपके कार्ड खाते के लिए घोषित की जाती है)
  • कुल बकाया अनुमोदन
    (यह नवीनतम स्टेटमेंट की तिथि के बाद सभी ट्रांजैक्शन की राशि है जो आपको दी जाती है लेकिन आपके खाते के लिए ही घोषित की जानी है। यदि आपने कैश-ऑन-कॉल प्राप्त कर ली है, यह इस कैश-ऑन-राशि को भी शामिल करती है, जो आपके कार्ड खाते पर बकाया है।)
  • रिवार्ड्स पाइंट्स बैलेंस - अंतिम स्टटेमेंट
    (यह आपके द्वारा नवीनतम स्टेटमेंट तिथि तक संग्रहित कुल रिवार्ड्स पाइंट्स दिखाता है।)
  • रिवार्ड्स पाइंट्स बैलेंस - मौजूदा स्टटेमेंट
    (यह आपके खाते में कुल नए रिवार्ड पाइंट्स दिखाता है।)
Top



क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग प्रयोग से मुझे क्या कोई विशेष लाभ मिलेगा?
क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग आपके समय की बचत करती है और बिना परेशानी की आपको ट्रांजैक्शन की सुविधा घर बैठे प्रदान करती है।
Top



मैं क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग सेवा को कैसे हटा सकता हूं?
कृपया दाईं ओर के पैनल पर डी-रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें और अपने कार्ड के लिए नेटबैंकिंग सुविधा बंद करने के लिए कार्ड संख्या चुनें।
Top



यदि मेरे पास क्रेडिट कार्ड एटीएम पिन संख्या न हो, मैं क्रेडिट कार्ड नेटबैंकिंग के लिए पंजीकरण कैसे कर सकता हूं?
आप अपने नजदीकी क्रेडिट कार्ड ग्राहक सेवा नंबर नई एटीएम पिन संख्या के सृजन हेतु अनुरोध करने के लिए कॉल कर सकते हैं। आप अपनी नई एटीएम पिन संख्या प्राप्त करने के बाद क्रेडिट नेटबैंकिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड ग्राहक सेवा नंबर प्राप्त करने के लिए, यहां क्लिक करें। 
Top



अत्याधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैं क्या कदम उठा सकता हूं?

  • आपको अपना पीसी छोड़ते समय नेटबैंकिंग से लॉग-आउट कर देना चाहिए।
  • हमेशा अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहें, "मजबूत" 6 से 8 अंक का पासवर्ड (अक्षरअंकीय) चुनें और उन्हें नियमित रूप से बदलते रहें; स्पष्ट पासवर्ड (पारिवारिक सदस्यों, पालतु जानवरों, पसंदीदा संगीतकार आदि के नाम) से बचें और किसी भी अन्य व्यक्ति को अपने पासवर्ड न बताएं।
  • आपको किसी भी ऐसे कागज पर पासवर्ड नहीं लिखना चाहिए जो कोई भी आसानी से एक्सेस कर सकता हो।
  • अपनी मशीन पर चालू करने के लिए पासवर्ड लगाएं ताकि कोई भी अन्य व्यक्ति आपकी मशीन चालू न कर सके।
  • स्क्रीनसेवर पासवर्ड सेट करें ताकि जब आप अफने वर्कस्टेशन से दूर हों, कोई भी अन्य व्यक्ति उसे एक्सेस न कर सकें।
  • यदि आपको लगता है कि कोई आपका पासवर्ड जानता है, ऑनलाइन जाएं और उसे तुरंत बदल दें।
  • यदि आप सार्वजनिक स्थान (उदाहरण के लिए साइबर कैफे) में इंटरनेट प्रयोग कर रहे हैं, पीसी को अकेला न छोड़ें और सुनिश्चित करें कि कोई भी नहीं देख रहा कि आप क्या टाइप कर रहे हैं।
  • अपना सत्र समाप्त करने के बाद नेटबैंकिंग से लॉग-ऑफ कर दें। लॉग-आउट करने के लिए लॉग-आउट बटन प्रयोग करें ताकि सत्र बंद हो जाए और विंडो लॉग-आफ न करें। इससे आपके पीसी द्वारा आपके ऑनलाइन सत्र के पिछले पेज नहीं देखे जा सकेंगे।
  • आपको व्यक्तिगत फायरवाल पर ध्यान देना चाहिए, जो अनाधिकृत व्यक्तियों को आपका कंप्यूटर एक्सेस करने से रोकेगा और आपके पीसी पर दुर्भावपूर्ण प्रोग्रामों की भूमिका के विरूद्ध बचाता है।
Top



यदि आपको संदेह है कि किसी अकाउंट की सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है, तुरंत हमसे संपर्क करें
Top
अभी पंजीकरण करें।
    नेटबैंकिंग पंजीकरण  के लिए ।

*शर्तें लागू
यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें