You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग> एक्सेस यूअर बैंक > मोबाइलबैंकिंग                                              English Version

Mobile Banking
एक नजर
डेमो देखें
जीएसएम फोन के लिए
रिलाइंस इंडिया मोबाइल फोन के लिए
मोबाइल बैंकिंग वॅप पोर्टल
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अभी पंजीकरण करें।
Mobile Banking
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यदि आपके प्रश्नों का उत्तर यहां नहीं दिया गया है, कृपया हमें कॉल करें या लिखें

मोबाइल बैंकिंग क्या है?
मेरे मोबाइल से कॉल करने या फोनबैंकिंग प्रयोग करने में क्या अंतर है?
यह कैसे काम करता है?
पात्रता मापदंड क्या है?
मुझे यह सेवा कैसे मिल सकती है?
क्या इसका कोई शुल्क है?
वर्तमान में मोबाइल बैंकिंग सेवा का प्रयोग कर, मैं अपने मोबाइल फोन से किस तरह के ट्रांजैक्शन कर सकता हूं?
क्या मैं क्रमानुसार अनेक चैक रोक सकता हूं?
क्या मुझे पिछली समयावधि का कोई स्टेटमेंट मिल सकता है?
चैक पर रोक भुगतान का कोई प्रभार है?
सावधि जमा खाता विवरण दिखाने का क्या क्रम है??
कौन सा खाता बिलपे के लिए डेबिट हो जाता है?
बिलपे संदेश में कंपनी पहचान क्या है?
क्या कोई पिन संख्या है?
क्या ई-मेल पते जरूरी है?
यदि मैं खाताशेष इंक्वाइरी करूंगा, क्या इसे संदेश 1 या 2 के रूप में गिना जाएगा?
एक बार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर मुझे कौन सूचित करता है?
यदि मेरा मोबाइल फोन खो जाए, मैं किसे रिपोर्ट करूं?
क्या मैं पंजीकरण/टेलिकॉम शहर सीमा के बाहर भी इस सेवा का लाभ उठा सकता हूं?
पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने में कितना समय लगता है?
स्पाइस पंजाब उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल बैंकिंग कैसे काम करती है?




मोबाइल बैंकिंग क्या है?
मोबाइल बैंकिग एक ऐसी सेवा है जो आपके मोबाइल फोन पर, बिना कॉल किए एसएमएस सुविधा के प्रयोग द्वारा, बैंकिंग ट्रांजैक्शन उपलब्ध कराती है।
Top



अपने मोबाइल से कॉल करने या फोनबैंकिंग प्रयोग करने में क्या अंतर है?
मोबाइल फोन से कॉल करने या पाठ्य संदेश भेजने के बीच अंतर निम्नलिखित है:
  • आपको कोई नंबर डायल करने की आवश्यकता नहीं है, आप पाठ्य संदेश अर्थात कोडिड संदेश 5676712 पर भेज सकते हैं।
  • एचडीएफसी बैंक इस सेवा के लिए किसी प्रकार का प्रभार नहीं लगाता और न ही इसमें एयरटाइम प्रभार शामिल है। हालांकि,सेल्यूलर सेवाप्रदाताओं की एसएमएस सुविधा के लिए नाममात्र का प्रभार लग सकता है।
  • मोबाइल बैंकिंग में, आप अपने मोबाइल फोन पर संदेश सुनने के विपरीत साथ स्क्रीन पर अपनी वास्तविक बैंकिंग ट्रांजैक्शन देखते हैं।
Top



यह कैसे काम करता है?
मोबाइल बैंकिंग, मोबाइल फोन पर उपलब्ध ''पाठ्य संदेश सुविधा" जिसे एसएमएस भी कहा जाता है के आधार पर काम करता है। अपने मोबाइल से कॉल करने के अलावा, यह संक्षिप्त संदेश प्रेषण सुविधा भी उपलब्ध कराती है।

सिर्फ इसमें अपने मोबाइल फोन पर संक्षिप्त पाठ्य संदेश टाइप करके 5676712 पर भेजना है। आपको पलभर में संपूर्ण विषय का प्रत्युत्तर एसएमएस के रूप में मिल जाएगा।
यह संदेश आपके मोबाइल से लेकर सेल्युलर सेवा प्रदाताओं के एसएमएस सेंटर तक और वहां से बैंक सिस्टम तक यात्रा करता है। संपूर्ण विषय सूचना का प्रत्युतर एसएमएस सेंटर से पलभर में वापिस आपके मोबाइल पर भेज दिया जाता है।
Top



पात्रता मापदंड क्या है?
एचडीएफसी बैंक ने इस सेवा को विभिन्न शहरों के सेल्यूलर सेवा प्रदाताओं से मिलकर उतारा है।
  • आपको (एसएमएस सुविधा से) बैंक की प्रतिबंधित सेल्यूलर सेवा प्रदाता का उपभोक्ता बनना है।
  • आप एचडीएफसी बैंक में बचत/चालू/सावधि जमा खाता खोलकर इस सुविधा का प्रयोग कर सकते है।
Top



मुझे यह सेवा कैसे मिल सकती है?
a. यदि आप बैंक में खाता खोलने जा रहे हैं तो खाता खोलने के दस्तावेज से मोबाइलबैंकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

b. यदि आप पहले से ही इस बैंक के खाताधारक हैं तो आप संयुक्त प्रत्यक्ष बैंकिंग चैनल फार्म से मोबाइल बैंकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप फार्म डाउनलोड कर सकते हैं और विक्रय प्रतिनिधि से मंगा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से इस फार्म को भरके अपनी निकटतम शाखा में सौंप सकते हैं।

c. यदि आपका पहले से ही बैंक में खाता है और यदि आपने नेटबैंकिंग सेवाओं के लिए पंजीकरण करवाया है तो आप नेटबैंकिंग के अंतर्गत उपलब्ध ‘मोबाइलबैंकिंग रजिस्ट्रेशन’ विकल्प का उपयोग करके पंजीकरण करवा सकते हैं


Top



क्या इसकी कोई कीमत लगेगी?
नहीं, यह सेवा एचडीएफसी बैंक की ओर से आपके लिए निःशुल्क है। यदि अपने मोबाइल से पाठ्य संदेश सेवा का प्रयोग रहे है, कॉल करने के लिए भी किसी तरह का एयरटाइम प्रभार नहीं लगता। हालांकि, सेल्युलर सेवा प्रदाता की एसएमएस सुविधा का नाममात्र ''वैल्यू एडेड सर्विस" (वीएएस) प्रभार लग सकता है।
Top



मैं मोबाइल बैंकिंग सेवा प्रयोगकर अपने मोबाइल फोन से किस तरह के ट्रांजैक्शन कर सकता हूं?
वर्तमान में निम्न ट्रांजैक्शन उपलब्ध हैं -
  • अपने उपभोक्ता पहचान संख्या से जुड़े सभी खातों की खाताशेष पूछताछ
  • अन्य ट्रांजैक्शनों की सूचना आपके प्राथमिक खाते पर दी जाती है।
  • आपके खाते की पिछली 3 ट्रांजैक्शनों की जांच
  • चैक पर भुगतान रोक रखना
  • चैक बुक का अनुरोध करना
  • खाते विवरण का अनुरोध करना
  • चैक स्टेटस पूछताछ
  • बिल प्रीज़ेन्टमेन्ट
  • बिल भुगतान
  • सावधि जमा पूछताछ
  • हेल्प मीनू, आपको विभिन्न ट्रांजैक्शनों के लिए ट्रांजैक्शन कोड देता है।
  • आईपिन पंजीकरण निवेदन
Top



क्या मैं क्रमानुसार अनेक चैक रोक सकता हूं?
वर्तमान में, आप एक बार में एक ही चैक रोक सकते हैं।
Top



क्या मुझे पिछली समयावधि का कोई स्टेटमेंट मिल सकता है?
नहीं, आपको सिर्फ वर्तमान समयावधि का स्टेटमेंट मिल सकता है। वर्तमान समयावधि, आपको भेजे गए अंतिम स्टेटमेंट की तिथि से लेकर आज की तिथि तक है।
Top



चैक पर रोक भुगतान का कोई प्रभार है?
चैक पर रोक भुगतान के लिए कोई प्रभार नहीं है।
Top



सावधि जमा खाता विवरण दिखाने का क्या क्रम है?
विवरण को सबसे पुरानी सावधि जमा से शुरु होकर अगले अधिकतम 5 सावधि जमा खाता तक का विवरण क्रमवार सुचीबद्ध  किया जाता है।
Top



कौन सा खाता बिलपे के लिए डेबिट हो जाता है?
यह 13 अंकीय खाता संख्या है जो आपको बिलपे पंजीकरण के समय लिखनी होती है।
Top



बिलपे संदेश में कंपनी आईडी क्या है?
कंपनी द्वारा पूर्व निर्धारित 4 वर्णसंख्या अंक, कंपनी आईडी में शामिल होते हैं जो आपको बिल पहचान करने में मदद करते हैं।
Top



क्या कोई पिन संख्या है?
यहां कोई पिन संख्या नहीं है। हालांकि, अपने मोबाइल फोन से केवल स्वयं के खाते की सूचना एक्सेस कर सकते हैं।
Top



क्या ई-मेल पता जरूरी है?
ई-मेल पता दे सकते है लेकिन जरूरी नहीं है।
Top



यदि मैं खाताशेष इंक्वाइरी करूंगा, इसे संदेश 1 या 2 के रूप में गिना जाएगा?
इसे दो संदेश माना जाएगा। एक संदेश आपका किया गया अनुरोध और दूसरा इसका प्रत्युत्तर।
Top



एक बार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर मुझे कौन सूचित करता है?
बैंक आपको प्रयोग पुस्तिका के साथ स्वागत पत्र भेजता है।
Top



यदि मेरा मोबाइल फोन खो जाए, मैं किसे सूचना करूं?
यदि आपका मोबाईल खो जाए तो इसकी सूचना शाखा में देनी होगी। जिससे यह मोबाइल बैंकिंग सुविधा तुरंत निष्क्रिय कर दी जाएगी।
Top



क्या मैं अपनी पंजीकरण/टेलिकॉम शहर सीमा के बाहर भी इस सेवा का लाभ उठा सकता हूं?
यदि सेल्युलर सेवा प्रदाता से आपको राष्ट्रीय रोमिंग सुविधा मिली है तो आप एसएमएस व डब्ल्यूएपी आधारित मोबाइल बैंकिंग के लिए भारत में कहीं से भी  इस सेवा का लाभ ले सकते हैं. तथापि यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं ‌ तो आप सिर्फ एचडीएफसी बैंक के मोबाइलबैंकिंग डब्ल्यूपी पोर्टल का उपयोग करके यह सेवा पा सकते हैं ‌
Top



पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने में कितना समय लगता है?
हम आपके लिए इस सेवा का प्रबंध लगभग 7 कार्य दिवस में करेंगे।
Top



स्पाइस पंजाब उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल बैंकिंग कैसे काम करती है?
पंजाब में मोबाइल बैंकिंग क्रमानुसार वाइस प्रोम्प्ट और पाठ्य संदेश द्वारा काम करती हैं (एयरटाइम प्रभार मोबाइलफोन सर्विस ऑपरेटर द्वारा लगाया जाएगा)। यदि आप स्पाइस पंजाब उपभोक्ता हैं तो कृपया निम्न चरण का पालन करें।
  • 444 डायल करें
  • यदि आप प्रथम प्रयोगकर्ता हैं तो अपना पासवर्ड सेट करना होगा। डिफाल्ट पासवर्ड 1234 होगा।
  • एचडीएफसी बैंक चुनें।
  • आपकी ऐच्छिक ट्रांजैक्शन का चुनाव करके बंद कर दें।
  • आपको प्रत्युत्तर पाठ्य संदेश के रूप में मिलेगा
यदि आप कोई अन्य ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं तो पुनःडायल करके ऊपर वर्णित चरणों का पालन करें।
Top
अभी पंजीकरण करें।
    मोबाइलबैंकिंग पंजीकरण  के लिए ।


*शर्तें लागू
यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
डेमो देखें
अभी पंजीकरण करें
हमसे बात करें