You are here: व्यक्तिगत बैंकिंग > एक्सेस यूअर बैंक > एटीएम                                                         English Version

ATM
विशेषताएं और लाभ
राशि प्रभार
हमारे एटीएम
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ATM

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यदि आपके कुछ प्रश्न हैं जिनका उतर यहां नहीं है तो, कृपया हमें लिखें या संपर्क करें।  
.

क्या एटीएम कार्ड क्रेडिट कार्ड की तरह है?
मैं एटीएम कार्ड प्रयोग करके कौन सी ट्रांजैक्शन कर सकता हूं?
 क्या मैं कार्ड प्रयोग करते हुए खाते में कोई न्यूनतम बैंलेस रख सकता हूं?
"01/01 तक वैध"  का मेरे कार्ड में क्या मतलब है?
मै अपने एटीएम से "फंड ट्रांसफर"  विकल्प कैसे प्रयोग कर सकता हूं?
क्या इसके लिए कोई शुल्क है?
मै आपके एटीएम में कौन सा कार्ड प्रयोग कर सकता हूं?
क्या मै एचडीएफसी एटीएम कार्ड सीटीबैंक/स्टैंडर्ड चार्टड/अन्य बैंक एटीएम में प्रयोग कर सकता हूं?
कैश निकालने/कैश एडवांस की मेरे लिए क्या सीमा है?
मैं अपना एटीएम कैसे प्रयोग कर सकता हूं?




क्या एटीएम कार्ड क्रेडिट कार्ड की तरह है?
नहीं, एटीएम कार्ड क्रेडिट कार्ड से भिन्न है। एटीएम कार्ड प्रयोग करके आप 24 घंटे अपने खाते को एक्सेस कर सकते हैं और अधिकतर बैंक ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। लेकिन आप एटीएम कार्ड से कुछ खरीद नहीं सकते। 

यह, क्रेडिट कार्ड से भिन्न है, जब तक आपके खाते में धन है तब तक आप एटीएम कार्ड से नकदी निकाल सकते हैं, यह आपको अधिक अधिक धन निकालने से बचाता है। अंत में, यदि आप क्रेडिट कार्ड प्रयोग करके पैसे निकालते हैं तो आपको इसके लिए आप पर सेवा शुल्क प्रभार लगेगा जबकि, एटीएम कार्ड का प्रयोग करते हुए कोई प्रभार नहीं देना होता। 
Top



मैं एटीएम कार्ड प्रयोग करके कौन-सी ट्रांजैक्शन कर सकता हूं
पूरे देश में फैले हमारे एटीएम से आप निम्नलिखित ट्रांजैक्शन कर सकते हैः
  • कैश निकालना
  • कैश या चैक जमा करना
  • मिनी-स्टेटमेंट के लिए अनुरोध
  • बैंलेस जानकारी लेना
  • फंड ट्रांसफर
  • पिन बदलना
  • चैक बुक और खाता स्टेटमेंट के लिए अनुरोध करना
  • उत्पाद जानकारी के लिए अनुरोध करना
  • आपके उपयोगिता बिल का भुगतान
Top



क्या मैं कार्ड प्रयोग करते हुए, खाते में कोई न्यूनतम बैलेंस रखना जरूरी हैं?
आप सिर्फ खाते में से सीमित बैलेंस निकलवा सकते हैं।
Top



"01/01 तक वैध"  का मेरे कार्ड में क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि आपका एटीएम कार्ड जनवरी 2001 तक वैध है। पहले दो नंबर उस माह और अगले दो नंबर उस वर्ष को दर्शाते है जब तक आपका कार्ड वैध है दर्शाते हैं।


Top



मै अपने एटीएम में "फंड ट्रांसफर"  विकल्प का कैसे प्रयोग कर सकता हूं?
फंड ट्रांसफर विकल्प प्रयोग करने के लिए, आपके पास बैंक के साथ एक से अधिक बचत (एकल, और या जीवित) या एकल स्वामित्व खाता होना चाहिए। अपने अपने खाते को अपने कार्ड से जोड़ने के लिए आपको हमारी किसी भी ब्रांच में या फोन बैंकिंग पर अनुरोध करने की जरूरत है। एक बार अकाउंट एटीएम कार्ड से जुड़ जाता है तो आप फंड ट्रांसफर विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं। 

Top



क्या इसके लिए कोई शुल्क है?
एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों द्वारा एचडीएफसी बैंक का एटीएम उपयोग करने पर किसी प्रकार के शुल्क अथवा प्रभार की वसूली नहीं करता है.
Top



कौन सा कार्ड आपके एटीएम में प्रयोग हो सकता है?

हमारे एटीएम में निम्नलिखित कार्ड प्रयोग कर सकते हैं:
  • अमेरिकन एक्सप्रैस

    प्रभार/क्रेडिट कार्ड

  • साइरस

    मास्टर कार्ड क्रेडिट कार्ड - घरेलू/इंटरनेशनल

    साइरस एटीएम कार्ड - घरेलू/इंटरनेशनल 

    मैस्ट्रो डेबिट कार्ड - घरेलू/इंटरनेशनल

  • प्लस

    वीज़ा क्रेडिट कार्ड - घरेलू/इंटरनेशनल

    प्लस एटीएम कार्ड - घरेलू/इंटरनेशनल

    वीज़ा इलैक्ट्रॉन डेबिट कार्ड - घरेलू/इंटरनेशनल
नोट: एटीएम एक्सेस करने के लिए वह कार्ड जो हमारे एटीएम से प्रयोग किए जाएंगे उनका निजी पहचान नंबर (गोपनीय कोड) होना जरूरी है। यह बैंक द्वारा कार्ड जारी करने पर जारी होता है।

सीमा और पैरामीटर नकद निकालने की राशि, पैसे निकालने की सीमा, पिन लॉग-इन प्रयासों की संख्या, अनुमित ट्रांजैक्शन और अस्वीकृत ट्रांजैक्शन नकद राशि से संबंधित कार्ड जारीकर्ता बैंक द्वारा बनाए जाते हैं।

Top



क्या मैं एचडीएफसी एटीएम कार्ड सिटीबैंक/स्टैंडर्ड चार्टिड/अन्य बैंक के एटीएम में प्रयोग कर सकता हूं
जी नहीं, आपका एचडीएफसी कार्ड आप सिर्फ हमारे एटीएम में प्रयोग कर सकते हैं।

Top



मेरे लिए नकद निकासी/नकद एडवांस सीमा क्या है?
एचडीएफसी बैंक ग्राहक प्रतिदिन एटीएम कार्ड प्रयोग करके रू.10,000/- तक और डेबिट कार्ड प्रयोग करके रू. 15,000/- तक निकाल सकते हैं। गैर-एचडीएफसी बैंक ग्राहकओं के लिए, सीमा कार्ड जारी करने वाले बैंक द्वारा तय की जाती है।

Top



मैं अपना एटीएम कैसे प्रयोग कर सकता हूं
 एचडीएफसी बैंक एटीएम प्रयोग करने के लिए, निम्न आसान चरणों का पालन करें:
  • अपना कार्ड दिए हुए स्लॉट में डालें।
  • वह भाषा चुनें जिसमें आप ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं। अधिकतर एटीएम आपको ट्रांजैक्शन करना अंग्रेजी और हिंदी में चुनने का विकल्प देते हैं। कई स्थानों पर, आपको अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में चुनने का विकल्प दिया जाता है।
  • इसके तुरंत बाद, अपना पिन प्रविष्ट करें। "एंटर" कुंजी दबाएं।
  • अपना ट्रांजैक्शन चुनें जो आपको करनी है (उदाहरण के लिए: पैसे निकालना/बैलेंस जानकारी)
  • खाता प्रकार चुनें। यदि आप क्रेडिट कार्ड प्रयोग कर रहे हैं, "क्रेडिट" विकल्प चुनें।
  • यदि आप पैसे निकालना चाहते हैं, ऐच्छिक रकम प्रविष्ट करें।
  • पुष्टि करें कि रकम सही है।
  • अपनी नकदी, कार्ड और रसीद संकलित करें।
Top
यह पेज ई-मेल करें यह पेज प्रिंट करें
हमारे एटीएम
हमसे बात करें
शाखा में पधारें